आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस की सफलता का कारण बताया 

मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस की आईपीएल में सफलता का कारण बताया। मशहूर कमेंटेटर के मुताबिक मुंबई इंडिंयस आधा टूर्नामेंट नीलामी के समय ही जीत जाती है और जिस तरह से वह युवा खिलाड़ियों पर विश्वास दिखाते हैं, उससे उनको काफी ज्यादा फायदा हुआ है।

Ad

अपने यू ट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस की सफलता का कारण बताया:

"उनकी प्लानिंग काफी शानदार रहती है। वो इकलौती ऐसी टीम है, जोकि आधा आईपीएल को ऑक्शन टेबल पर ही जीत जाते हैं। वो इतनी अच्छी टीम बनाते हैं कि उनके पास हर पोजिशन के लिए बैकअप होता है। आपके जब इतने सारे अच्छे प्लेयर्स होते हैं, तो किसी प्रकार की इंजरी या फॉर्म खराब होती है, तो आपको दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। यह ही उनकी सफलता का मुख्य कारण है।"

आकाश चोपड़ा का मानना है कि जिस तरह से मुंबई इंडियंस युवा खिलाड़ियों को ग्रूम करते हैं, वो काफी अच्छी बात है। इससे उनके ऊपर प्रदर्शन में भी काफी फर्क देखने को मिला है। हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्कंडे और राहुल चाहर जैसे खिलाड़ियों का उदाहरण पूर्व खिलाड़ी ने दिया कि कैसे युवा खिलाड़ियों को मुंबई ने मैच विनर बनाया।

इसके अलावा उन्होंने कहा,

"शुरुआत में वो युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौका नहीं देते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है और वो युवा खिलाड़ियों पर विश्वास दिखाते हैं। अगर आप एक युवा खिलाड़ी है और मौका चाहते हैं, तो पहले आप राजस्थान रॉयल्स में जाना चाहते थे, लेकिन अब वो टीम मुंबई इंडियंस है। अगर आप एक यंगस्टर हैं और मुंबई इंडियंस आपके ऊपर विश्वास दिखाती है, तो आपके लिए स्काई ही लिमिट है।"

मुंबई इंडियंस चार बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार मुंबई इंडियंस ने ही खिताबी जीत दर्ज की है। वो 2013, 2015, 2017 और 2019 में चैंपियन बन चुके हैं। मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने में टीम के कप्तान रोहित शर्मा का भी अहम योगदान रहा है। मुंबई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में चारों बार खिताब जीता है।

यह भी पढ़ें: IPL Special - मुंबई इंडियंस की ऑलटाइम इलेवन पर नजर

आकाश चोपड़ा ने भी कहा कि जितनी भी टीमें आईपीएल में अच्छा करती है, उनके पास स्टेबल कप्तान रहते हैं। उन्होंने कहा जब मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को खरीदा था, तो वो उनमें एक कप्तान को देख रहे थे और उन्होंने इसके लिए उन्हें ग्रूम भी किया।

youtube-cover

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications