IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले RCB को किन खिलाड़ियों करना चाहिए रिटेन, पूर्व क्रिकेटर ने बताए ये नाम 

Photo Courtesy: IPL Official Website
Photo Courtesy: IPL Official Website

Aakash Chopra Reacts on RCB Retentions for IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन को लेकर हर तरफ चर्चा जोरों-शोरो से चल रही है। हालांकि, अभी इसे होने में काफी समय बाकी है। लेकिन फैंस के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि फ्रेंचाइजी कौन से खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करेंगी। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने उन खिलाड़ियों के नाम बताए, जिन्हें आरसीबी आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन कर सकती है।

Ad

आरसीबी के संभावित रिटेंशन पर आकाश चोपड़ा ने दी प्रतिक्रिया

दरअसल, आकाश चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। अपने यूट्यूब चैनल के जरिए वो अक्सर फैंस के साथ रूबरू हो रहते हैं। इस बीच यूट्यूब पर बातचीत के दौरान उन्होंने फैंस के कुछ सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक सवाल सामने आया कि आईपीएल 2025 से पहले आरसीबी का रिटेंशन क्या हो सकता है? इस पर उन्होंने कहा कि ये थोड़ा मुश्किल सवाल है। उन्हें देखना होगा कि आप किन्हें रोकना चाहेंगे। पहला नाम उन्होंने विराट कोहली का लिया। इसके साथ चोपड़ा ने बताया कि आरसीबी अगले तीन साल के लिए फाफ डू प्लेसी को रोकना नहीं चाहेगी। उन्होंने कैमरन ग्रीन को रिटेन करने की सलाह दी

वहीं, चोपड़ा को लगता है कि आरसीबी को मोहम्मद सिराज को भी रिटेन करना चाहिए, क्योंकि ऑक्शन में भारतीय तेज गेंदबाजों के ज्यादा विकल्प नहीं होंगे। रजत पाटीदार भी अगर सस्ते में मिल रहे हों, तो उन्हें भी रोका जा सकता है।

youtube-cover
Ad

ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज कर देना चाहिए

आकाश चोपड़ा को लगता है कि आरसीबी को मेगा ऑक्शन से ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को जाने देना चाहिए। इस बात में कोई शक नहीं कि वो बढ़िया खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें फिर से रिटेन करना सही नहीं होगा। वहीं, चोपड़ा ने कहा कि आरसीबी को मैक्सवेल की बजाय विल जैक्स को रिटेन करना चाहिए। वह उनसे बेहतर हैं।

बता दें कि आईपीएल 2024 में मैक्सवेल का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा था। वह 10 मैचों में सिर्फ 52 रन बना पाए थे और गेंदबाजी में छह विकेट झटके थे। मैक्सवेल घटिया प्रदर्शन के लिए काफी ज्यादा ट्रोल भी हुए थे। चोपड़ा ने माना कि पूरी तस्वीर तभी साफ होगी कि जब पता चलेगा कि बीसीसीआई मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी को कितने खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति देता है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications