IPL 2025: RCB के खिलाफ मैच में एमएस धोनी के बड़े फैसले पर दिग्गज ने दिया बड़ा बयान, कप्तानी पर उठाए सवाल

Ujjaval
2025 IPL - Chennai Super Kings v Punjab Kings - Source: Getty
एम एस धोनी की कप्तानी पर उठाए गए सवाल

Adam Gilchrist Questions MS Dhoni's Decision: IPL 2025 में कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला हुआ। आरसीबी बैटिंग के दौरान अंत में संघर्ष कर रही थी लेकिन रोमारियो शेफर्ड ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से चीजें बदल दी। अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने एमएस धोनी पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। उनका मानना है कि शायद धोनी अब कप्तानी के मामले उतने चतुर नहीं रहे हैं।

Ad

सीएसके और आरसीबी के मैच के दौरान एमएस धोनी द्वारा लिए गए कुछ फैसलों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। बेंगलुरु के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान 19वां ओवर खलील अहमद ने डाला और उनकी बुरी तरह पिटाई हुई। खलील इसके पहले नई गेंद से शुरुआती दो ओवरों में काफी रन दे चुके थे। इसके बावजूद उन्हें सबसे अहम ओवर दिया गया। धोनी का यह दांव उल्टा पड़ गया था।

एडम गिलक्रिस्ट ने अब धोनी के खलील को ओवर देने के फैसले की आलोचना की है। बड़ी बात यह है कि उस समय अंशुल कम्बोज, सैम करन और रविंद्र जडेजा के ओवर बचे थे। एडम ने धोनी को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा,

"रणनीति के तौर पर देखा जाए, तो मुझे नहीं लगता था कि वो (एमएस धोनी) कुछ अलग कर सकते थे। शायद खलील के पास अंत में वापस जाना थोड़ा जोखिम भरा था, क्योंकि वो अपने शुरुआती दो ओवरों में 32 रन दे चुके थे। इसी वजह से शायद उनके पास दूसरा विकल्प होना चाहिए था।"

एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि एमएस धोनी अब उतनी चतुराई से फैसले नहीं ले पा रहे हैं, जैसे वो पहले लिया करते थे। उन्होंने कहा,

"वो कभी कुछ अलग करने की कोशिश नहीं करते हैं। वो कभी यह दिखाने का प्रयास नहीं करते कि वो नाखुश हैं लेकिन मेरे मन में सवाल है कि क्या वो अंदुरनी तौर पर ऊर्जा ला पा रहे हैं? क्या उनका दिमाग उस तरह से काम कर पा रहा है, जैसा हमेशा से करता आया है? वो आगे बढ़ते जा रहे हैं और अंत के करीब हैं।"

खलील अहमद को 19वां ओवर देना सीएसके के लिए काफी महंगा पड़ा, क्योंकि इसमें 33 रन चले गए। अंत में यह गलत फैसला सीएसके की हार का कारण भी बना। उन्हें आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ दो रन से हार मिली। अगर कुछ रन कम जाते, तो शायद मैच का नतीजा अलग होता।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications