4 मौजूदा बड़े भारतीय खिलाड़ी जो IPL में 6 या उससे अधिक टीमों के लिए खेल चुके हैं, तीन बार की चैंपियन टीम का कप्तान भी शामिल

Neeraj
Kolkata Knight Riders Training Session IPL 2025 In Kolkata - Source: Getty
Kolkata Knight Riders Training Session IPL 2025 In Kolkata - Source: Getty

Indian Players with most IPL Teams: इंडियन प्रीमियर लीग में अक्सर खिलाड़ियों की फ्रेंचाइजी बदलती रहती है। इसका कारण है कि काफी कम अंतराल में नीलामी का आयोजन होता रहता है। ऐसे में कई बार खिलाड़ियों की नीलामी में फ्रेंचाइजी बदल जाती है। हालांकि अधिकतर बड़े खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें लगातार उनकी फ्रेंचाइजी रिटेन करती रही है लेकिन कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन्हें कुछ अंतराल पर नई टीमों में जाना पड़ा है। कुछ बड़े भारतीय खिलाड़ियों के साथ भी ऐसा लगातार होता रहा है। इसी कड़ी में एक नजर डालेंगे उन चार बड़े भारतीय खिलाड़ियों पर जो IPL 2025 का हिस्सा हैं और छह या उससे अधिक फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं।

Ad

#4 इशांत शर्मा (6)

2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ अपना IPL करियर शुरू करने वाले इशांत शर्मा अपनी सातवीं फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के लिए खेलते दिखेंगे। KKR के बाद इशांत डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले थे और फिर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का भी हिस्सा रहे थे।

Ad

इशांत को इसके बाद राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने खरीदा और वहां से वह पंजाब किंग्स में चले गए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने के बाद अब वह गुजरात के लिए खेलने को तैयार हैं।

#3 अजिंक्य रहाणे (6)

मुंबई इंडियंस के साथ पहले सीजन में ही IPL डेब्यू करने वाले रहाणे भी छह फ्रेंचाइज़ी के लिए खेल चुके हैं। KKR में उनकी फिर से वापसी हुई है। MI के लिए खेलने के बाद वह राजस्थान रॉयल्स आए थे जहां लंबे समय तक टीम का हिस्सा रहते हुए उन्होंने 100 मैच उस टीम के लिए खेले। इसके बाद वह RPS, KKR, DC और फिर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले। एक बार फिर वह KKR में लौट चुके हैं।

#2 मनीष पांडे (7)

IPL में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे सात फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। उनकी पहली फ्रेंचाइजी MI रही थी और फिर उन्होंने RCB के लिए खेलते हुए ऐतिहासिक शतक लगाया था। उसके बाद वह पुणे वारियर्स इंडिया का हिस्सा बने और वहां से KKR पहुंचे। KKR में उन्होंने सबसे लंबा समय बिताया। यहां से वह सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपरजायंट्स और DC का भी हिस्सा बने। उनकी भी दोबारा KKR में वापसी हुई है।

#1 जयदेव उनादकट (8)

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उनादकट सबसे अधिक आठ फ्रेंचाइजी के लिए खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। KKR के साथ अपना IPL करियर शुरू करने वाले उनादकट RCB, DC का हिस्सा बनने के बाद RPS में गए थे। राजस्थान रॉयल्स, MI और LSG का हिस्सा बनने के बाद अब वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में हैं। उनादकट पर कई बार टीमों ने बहुत बड़ी बोलियां भी लगायी हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications