आईपीएल 2020: 5 विदेशी खिलाड़ी जिन पर सबकी नजरें रहने वाली हैं

बेन स्टोक्स
बेन स्टोक्स

#4 बेन स्टोक्स, राजस्थान रॉयल्स

Ad
बेन स्टोक्स
बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स इस समय के सबसे बेहतरीन ऑल राउंडर खिलाड़ियों में से एक हैं। स्टोक्स का टी20 करियर उतना अच्छा नहीं रहा हैं। इन्होंने अबतक टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी अर्धशतक नहीं मारा हैं। आईपीएल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए स्टोक्स ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था जिसके कारण 2018 के ऑक्शन में इन्हें बड़ी कीमत पर राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया था।

Ad

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए स्टोक्स के बल्ले से अबतक एक भी अर्धशतक नही निकला हैं। इनको इस साल भी राजस्थान की टीम ने रिटेन किया था। आईसीसी विश्व कप 2019 स्टोक्स के लिए बहुत ही अच्छा गया था। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला हैं कि स्टोक्स इस बार आईपीएल में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं।


#3 ग्लेन मैक्सवेल, किंग्स इलेवन पंजाब

ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल इस साल के ऑक्शन में दूसरे सबसे महेंगे खिलाड़ी थे। मैक्सवेल के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगाई थी लेकिन अंत मे किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने इन्हें 10.75 करोड़ रुपए में अपने टीम में शामिल कर लिया था। इन्होंने आईपीएल के 7 सीजन में खेले गए 69 मैचों में अबतक सिर्फ 6 अर्धशतक मारे हैं। ग्लेन मैक्सवेल अपने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। यह किंग्स इलेवन पंजाब के लिए इस साल मैच विनर साबित हो सकते हैं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications