'रोहित शर्मा खुश नहीं थे...',IPL कप्तानी विवाद को लेकर प्रमुख गेंदबाज का बड़ा दावा, MI पर साधा निशाना

अमित मिश्रा ने रोहित शर्मा को लेकर दी प्रतिक्रिया (Photo Credit - Getty/@mufaddal_vohra)
अमित मिश्रा ने रोहित शर्मा को लेकर दी प्रतिक्रिया (Photo Credit - Getty/@mufaddal_vohra)

Amit Mishra on Rohit Sharma Being Removed From Captaincy : आईपीएल 2024 के दौरान रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए जाने को लेकर दिग्गज स्पिनर अमित मिश्रा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि रोहित शर्मा इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं थे। अमित मिश्रा के मुताबिक रोहित शर्मा दुनिया को दिखा नहीं रहे थे लेकिन वो इस फैसले से नाराज थे।

Ad

दरअसल आईपीएल 2024 के दौरान मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने बड़ा फैसला लिया। रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटा दिया गया था। उनकी जगह पर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया था। इसके लिए हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की काफी आलोचना भी हुई थी।

रोहित शर्मा को पहले से नहीं बताया गया था - अमित मिश्रा

अमित मिश्रा ने अब बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि रोहित शर्मा इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं थे। उन्होंने शुभांकर मिश्रा के यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा,

मैं यह नहीं कहुंगा कि रोहित शर्मा आईपीएल में खुश थे। मैं यह कहुंगा कि रोहित शर्मा खुश नहीं थे। मुझे तो ऐसा ही लग रहा था। हालांकि उन्होंने किसी को शो नहीं किया लेकिन जब एक बंदे ने आपको 5 ट्रॉफी जिताई है, तो मेरा कहना यही है कि आप हार्दिक को लेकर आते लेकिन उसे उप कप्तान बनाते। पहले एक साल तक उन्हें उप कप्तान बनाते और फिर उन्हें कप्तानी सौंपते। आप रोहित शर्मा को चीजें क्लियर कर देते कि इस साल आप कप्तान हैं लेकिन अगले साल से हार्दिक पांड्या कप्तानी करेंगे। रोहित शर्मा इस चीज से बिल्कुल निराश थे, क्योंकि वो काफी इमोशनल इंसान हैं।
Ad

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 के दौरान रोहित शर्मा का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो कह रहे थे कि उनका ये आखिरी सीजन है। रोहित ने अभिषेक नायर से बातचीत के दौरान कहा था,

'एक-एक चीज चेंज हो रहा है। वो उनके ऊपर है, मुझे फ़र्क़ नहीं पड़ता। जो भी है भाई, मेरा घर है वो। वो टेंपल जो है ना, मैंने बनाया है। मेरा क्या है भाई, मेरा तो ये ला…'

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications