‘मेरा क्या मेरा तो यह लास्ट...;’ IPL 2024 के बाद रोहित शर्मा छोड़ देंगे मुंबई इंडियंस का साथ! हिटमैन के वायरल बयान से मची सनसनी

रोहित शर्मा ने अपने बयान से मचाई सनसनी (Photo Credit - IPL)
रोहित शर्मा ने अपने बयान से मचाई सनसनी (Photo Credit - IPL)

Rohit Sharma Viral Video on Mumbai Indians : आईपीएल 2024 के प्लेऑफ की रेस से मुंबई इंडियंस की टीम बाहर हो चुकी है। अब उनके दो मैच और बचे हुए हैं। इसी बीच टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कुछ ऐसी बातें कह रहे हैं, जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो मुंबई इंडियंस टीम में खुश नहीं हैं। रोहित शर्मा की बातों को सुनकर ये कयास लगाए जाने लगे हैं कि ये शायद उनका मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी सीजन हो।

Ad

आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटा दिया गया था। उनकी जगह पर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया था। हालांकि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। टीम 12 मैचों में 4 जीत और 8 हार के साथ अंक तालिका में 9वें पायदान पर है। ऐसी खबरें भी आईं कि कुछ सीनियर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के कप्तानी के तरीके से खुश नहीं हैं और इसी वजह से मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा नहीं रहा।

रोहित शर्मा के वायरल बयान ने मचाई सनसनी

मुंबई इंडियंस का अगला मैच केकेआर से है और इस मुकाबले से पहले रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो केकेआर के कोच अभिषेक नायर के साथ बात कर रहे हैं। इस वीडियो में जो बातचीत सुनाई दे रही है, उसके बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को लेकर ये सारी चीजें कह रहे हैं और ये सीजन इस फ्रेंचाइजी के लिए उनका आखिरी सीजन होगा।

'एक-एक चीज चेंज हो रहा है। वो उनके ऊपर है, मुझे फ़र्क़ नहीं पड़ता। जो भी है भाई, मेरा घर है वो। वो टेंपल जो है ना, मैंने बनाया है। मेरा क्या है भाई, मेरा तो ये ला…'

ये वीडियो देखते ही देखते इतना वायरल हुआ, कि केकेआर ने इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से डिलीट कर दिया लेकिन तब तक फ़ैन्स इसे डाउनलोड कर चुके थे। रोहित शर्मा ने जो कुछ कहा उससे फैंस को यही लग रहा है कि ये मुंबई इंडियंस के लिए उनका आखिरी सीजन है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications