Fan Advice Anaya Bangar video: टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर के बेटे ने इंग्लैंड में अपना जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन कराया। ट्रांसफार्मेशन के चलते पिछले कई सालों से वह इंडिया में नहीं थे। एचआरटी थेरेपी पूरी होने के बाद उन्होंने इंडिया आने का फैसला किया। जेंडर बदलने के साथ आर्यन ने अपना नाम भी बदला और अब उनकी पहचान अनाया के तौर पर है। इंडिया आने के बाद अनाया ने अपने लुक्स पर खूब काम किया। हालांकि उन्होंने एचआरटी की पूरी थेरेपी इंडिया से बाहर ही कराई है। इंडिया आकर वह अपने लुक्स को अट्रैक्टिव बना रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने घुंघराले हेयरस्टाइल को स्ट्रेट कराया। अनाया बांगर के सोशल मीडिया अकाउंट से साफ जाहिर होता है कि उन्हें घूमने-फिरने का काफी शौक है। कभी सूट तो कभी शॉर्ट ड्रेस में अनाया अपने फीजिक को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आती हैं। इसी कड़ी में अनाया बांगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बॉलीवुड के ट्रेंड को फॉलो करती हुई नजर आ रही हैं। अनाया के इस वीडियो को देख एक फैन ने उन्हें मजेदार सलाह दी है।अनाया बांगर को मिली अहम सलाहबुधवार दोपहर अनाया बांगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह "Meri Body Me Sensations Hote Hain" ट्रेंड को फॉलो करती हुई नजर आ रही हैं। View this post on Instagram Instagram Postअनाया बांगर इस वीडियो में पिल्स भी खाती हैं। फैंस अनाया के इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। कोई उनके लुक की तारीफ कर रहा है तो कोई उनकी एक्टिंग की। इसी बीच एक फैन ने बांगर की पोस्ट पर कमेंट कर लिखा कि अच्छा सा कैमरा ले लो अब।काउंटी क्लब के लिए खेल चुकी हैं अनाया बांगरअनाया बांगर भी अपने पिता की तरह क्रिकेटर रही हैं और इंग्लैंड में कई लोकल और काउंटी क्लब के लिए खेल चुकी हैं। भारत में भी वो यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान के साथ क्रिकेट खेल चुकी हैं। उन्होंने यशस्वी के साथ मुंबई के लिए अंडर-16 क्रिकेट खेला था। दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।