अनुष्का शर्मा ने अपने फैंस को दिया बड़ा हिंट, क्या मिलने वाली है फैंस को खुशखबरी? मिसेज कोहली का नया पोस्ट वायरल

anushka sharma
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तस्वीर (photo credit: instagram/anushkasharma)

Anushka Sharma Instagram Story: विराट कोहली टी20 विश्वकप 2024 के बाद से लंदन में ही समय बिता रहे थे। हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए विराट ने वापसी की थी। अब फिर से वह 19 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज तक ब्रेक पर हैं। वहीं यह भी एक फैक्ट है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पिछले कुछ महीनों से लगातार लंदन में ही रहे हैं। देशभर में विरुष्का के लाखों फैंस हैं, फैंस विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के भारत आने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन लगता है कि फैंस का यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। जी हां अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि वह जल्द ही मुंबई लौटने वाली हैंं।

Ad

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए फैंस को एक बड़ा हिंट दिया है। इसके मुताबिक ऐसा लग रहा है कि वह मुंबई आने वाली हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने बेबी फूड ब्रांड का एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे वह एंडोर्स करती हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि आप लोगों से जल्द मिलूंगी। इसी ब्रांड ने 4 सिंतबर को मुंबई में मीट एंड ग्रीट इवेंट रखा है, जिसके चलते कुछ लकी पेरेंट्स को अनुष्का शर्मा से मिलने का मौका मिला है।

बहुत जल्द आने वाली हैं मुंबई...

एक्ट्रेस का यह पोस्ट देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि अनुष्का शर्मा बहुत जल्द मुंबई लौटने वाली हैं। वैसे अभी यह कंफर्म नहीं हुआ है कि अनुष्का इवेंट के लिए मुंबई आएंगी और पर्सनली पेरेंट्स से मिलेंगी या फिर वर्चुअल मीट करेंगी। बता दें कि अनुष्का शर्मा दो बच्चों की मां बन चुकी हैं। वहीं बच्चे होने के बाद वह स्क्रीन से दूर हो गई हैं। बैंड बाजा बारात फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिलहाल अनुष्का की अपकमिंग फिल्म चकदा एक्सप्रेस है।

Ad

बच्चों को मीडिया से दूर रखना पसंद करते हैं विराट कोहली

पिछले काफी समय से अफवाह है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हमेशा-हमेशा के लिए भारत छोड़कर लंदन शिफ्ट हो जाएंगे। वो अपने बच्चों को नॉर्मल लाइफ देना चाहते हैं। विराट और अनुष्का अपनी लाइफ को बहुत ही प्राइवेट रखते हैं, अपनी पर्सनल लाइफ के बारें में कभी दोनों खुलकर नहीं बोलते हैं। वहीं विराट अपने बच्चों को भी मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना पंसद करते हैं।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications