अनुष्का ने विराट के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा प्यारा सा नोट

विराट और अनुष्का
विराट और अनुष्का

अनुष्का शर्मा का इंस्टाग्राम पर किया गया नया पोस्ट सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इसकी वजह सिर्फ एक नहीं है। उन्होंने अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उनके साथ उनका पेट डॉग भी है। इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।

Ad

कोरोनावायरस के कारण भारत में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है इस वजह से आम आदमी के साथ ही सभी सेलेब्रिटी भी घर पर अपना समय बिता रहे हैं। इसी कड़ी में विराट कोहली और अनुष्का भी साथ में समय बिता रहे हैं जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

ये भी पढ़ेंं: विराट कोहली ने भी कोरोनावायरस के लिए दान देने का किया ऐलान, ट्वीट कर दी जानकारी

Ad

इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि हर गहरे बादल के बीच में चांदनी होती है। यह समय जो सबसे खराब समय हो सकता था और वास्तव में है भी, इसने हमें सारी चीजें से रोक दिया है। इस समय ने हमें वो सब काम करने से रोक दिया है और वो चीजें करवा रहा है जिससे हम भाग रहे थे। इसकी वजह या तो यह थी कि हम व्यस्त थे या सिर्फ खुद को बता रहे थे कि हम व्यस्त हैं। अगर इस समय की रिस्पेक्ट की जाए तो हमें इससे चमकने के लिए और रोशनी मिलेगी। इस समय ने ने हम सभी को एहसास दिलाया है कि वास्तव में क्या महत्वपूर्ण है। मेरे लिए सिर्फ भोजन, पानी, मेरे सिर पर छत होना और मेरे परिवार का अच्छा स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है। बाकी सब कुछ एक बोनस है, जिसके लिए मैं आभार व्यक्त करती हूं।

इसके साथ ही अनुष्का लिखती हैं कि सभी लोगों के साथ जो अभी स्ट्रगल कर रहे हैं उनके साथ मेरी प्रार्थना है और भगवान करे सभी सुरक्षित रहें। इसके साथ ही वे लिखती हैं कि सभी को घर में परिवार के साथ रहने पर मजबूर किया जा रहा है लेकिन इसमें एक सबक भी है। यह सबक काम और परिवार के बीच समय बैलेंस करने का है। यह सबक उन चीजों पर समय व्यतीत करने का है जो सच में मायने रखती हैं। आज में ब्लेसिंग से घिरी हुई हूं और बताना चाहती हूं कि उन लोगों के साथ कितनी सहानुभूति है जो परेशानी झेल रहे हैं। मैं उन लोगों की जितना हो सके मदद करना चाहती हूं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications