श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणातुंगा को गिरफ्तार किया गया

Ad

श्रीलंका के 1996 विश्वकप विजेता टीम के कप्तान और मौजूदा सरकार में पेट्रोलियम मंत्री अर्जुन रणातुंगा को गिरफ्तार किया गया है। कोलम्बो में उनके सुरक्षा गार्ड ने एक राजनीतिक समझौते के दौरान रणतुंगा का बचाव करने के लिए गोली चलाई थी। यह घटना रविवार को हुई थी। कोलम्बो क्राइम डिविजन ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

श्रीलंकाई मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जिन तीन व्यक्तियों को गोली लगी उनमें से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद पेट्रोलियम ट्रेड ने अपने कर्मचारी की मौत के लिए रणातुंगा को जिम्मेदार मानते हुए गिरफ्तारी की मांग की। सीपीसी के कर्मचारी धरने पर बैठ गए।

यह घटना उस समय घटी जब रणातुंगा मंत्रालय में आए थे और कुछ व्यक्तियों ने उन पर हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद उनके सुरक्षा गार्ड ने गोली चलाई। इस मामले में एक पुलिसकर्मी को भी गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि श्रीलंका में इस वक्त राजनीतिक उठापटक चल रही है। राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना ने महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री बनाया है। पहले सत्तासीन प्रधानमंत्री रानिल विक्रमासिंघे को बर्खास्त कर दिया गया है। श्रीलंकाई संसद 16 नवंबर तक के लिए भंग कर दी गई है। इसी को लेकर काफी चीजें अभी वहां की राजनीति में चल रही है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में कप्तान अर्जुन रणातुंगा पर एक भारतीय एयरहोस्टेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक बार भारत दौरे के समय रणातुंगा ने उन्हें कमर से पकड़ा था। मैं उनके पैर पर अपना पांव मारते हुए चिल्लाकर भागी। होटल रिशेप्शन पर जाकर शिकायत की तब मुझे कहा गया कि यह आपका निजी मामला है, इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। मेरी कोई मदद नहीं की गई।

गिरफ्तारी के बाद रणातुंगा की जमानत और आगे की कार्रवाई के बारे में फ़िलहाल कोई जानकारी नहीं है। देखना दिलचस्प होगा कि श्रीलंकाई सरकार अब क्या करती है।

क्रिकेट की ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications