पाकिस्तान ने बिना चौका-छक्का जड़े 1 गेंद में 10 रन बनाए, एशिया कप फाइनल में कारनामा हुआ

Pakistan v Sri Lanka - Final DP World Asia Cup
Pakistan v Sri Lanka - Final DP World Asia Cup

एशिया कप (Asia Cup) में पाकिस्तान (Pakistan) और श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच फाइनल मुकाबले में एक अनोखा कारनामा देखने को मिला। पाकिस्तान की पारी के दौरान एक गेंद में 10 रन आए। खास बात यह है कि श्रीलंका ने बिना गेंद फेंके ही 9 रन दे दिए।

Ad

पाकिस्तान के ओपनर मोहम्मद रिज़वान के सामने श्रीलंका के तेज गेंदबाज मदुशंका गेंदबाजी करने के लिए आए। उन्होंने शुरुआती 9 रन वाइड और नो बॉल से खर्च किये। इसके बाद जब पहली गेंद पर एक रन आया तो स्कोर 1 गेंद पर 10 रन हो गया।

मदुशंका ने पहली ही गेंद नो बॉल डाली। इसके बाद अगली गेंद फ्री हिट थी। यहां से एक वाइड आई। अगली गेंद फिर से वाइड फेंकी फेंकी गई। एक बार फिर से वाइड गेंद आई और इस पर चौका भी आया। तब स्कोर 8 रन हो गया। इसके बाद एक बार फिर से गेंदबाज ने वाइड गेंद डाली और स्कोर बिना गेंद के 9 रन हो गया। फ्री हिट अब भी बरकरार थी और इस पर रिज़वान ने 1 रन बनाया। इस तरह पाकिस्तान ने 1 गेंद में 10 रन हासिल किये। हालांकि मोहम्मद रिज़वान फ्री हिट का फायदा उठाने में नाकाम रहे लेकिन टीम को रन इससे पहले ही मिल गए।

इससे पहले श्रीलंका की टीम खराब शुरुआत के बाद अच्छा स्कोर हासिल करने में सफल रही। श्रीलंकाई टीम ने 170 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। भानुका राजपक्षे ने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। वह अंत तक खड़े रहे और 71 रनों की नाबाद पारी खेली। जवाब में खेलते हुए पाकिस्तान ने बाबर आज़म का विकेट गंवा दिया। बाबर आज़म की खराब फॉर्म अब भी जारी है। बाबर आज़म 5 रन बना पाए। फखर जमान बिना खाता खोले आउट हो गए। बाबर आजम का एशिया कप के हर मैच में खराब प्रदर्शन रहा है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications