AUS vs IND 2019: वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

#3 रोहित शर्मा, 185 रन (1 शतक)

Ad
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

साल 2019 में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में 185 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने पहले, दूसरे और तीसरे वनडे मैचों में क्रमशः 133, 43 और 9 रन बनाये हैं। वहीं इस वनडे सीरीज में रोहित शर्मा, भारत के सबसे सफल बल्लेबाज साबित हुए हैं। इस लिस्ट में रोहित तीसरे स्थान पर है।

Ad

#2 महेंद्र सिंह धोनी, 193 रन (3 अर्धशतक)

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलीं, वनडे सीरीज में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाकर आलोचकों को करारा जवाब दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली वनडे सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी ने 193 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने पहले, दूसरे और तीसरे वनडे मैचों में क्रमशः 51, 55 और 87 रन बनाये हैं। वहीं धोनी के नाम इस सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक मारने का रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ है।

तीसरे वनडे में भारत को सात विकेट से आसान जीत दिलाने वाले एम एस धोनी को "मैन ऑफ़ द सीरीज़" घोषित किया गया। यदि 2019 के विश्व कप में धोनी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलता है तो, भारत को 2019 का विश्व कप जीतने से कोई नहीं रोक सकता। क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी विश्व के सबसे अच्छे मैच फिनिशर में से एक हैं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications