ऑस्ट्रेलिया की पहले टी20 में एकतरफा जीत, श्रीलंका की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप

Australia v Sri Lanka - T20 Series: Game 1
Australia v Sri Lanka - T20 Series: Game 1

ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका (Sri Lanka) को 20 रनों से हरा दिया। बारिश की वजह से श्रीलंका के लिए 19 ओवर में 143 रनों का लक्ष्य रखा गया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 8 विकेट पर 122 रनों का स्कोर हासिल कर पाई।

Ad

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच को 8 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। उनके बाद जोश इंग्लिस 23 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। मैक्सवेल 7 और स्मिथ 9 रन बनाकर आउट हो गए। बेन मैकडरमॉट ने एक छोर पर खड़े होकर बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 53 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने भी 17 गेंद में 30 रन बनाए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 9 विकेट पर 149 रन बनाए। श्रीलंका के लिए हसारंगा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये। उनके अलावा फर्नान्डो, चमीरा और करुणारत्ने ने भी 2-2 विकेट हासिल किये।

बारिश के कारण श्रीलंका को 19 ओवर में 143 रनों का लक्ष्य मिला। ओपनर बल्लेबाज द्नुश्का गुणातिलका 1 रन बनाकर चलते बने। उनके बाद अविष्का फर्नान्डो भी 6 रन बनाकर आउट हो गए। पथुम निसंका ने कुछ देर खड़े रहकर रन बनाए लेकिन वह भी 36 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। उनके अलावा चरित असलंका 16 और वनिंदु हसारंगा ने 13 रन बनाए। लगातार विकेट गिरने की वजह से श्रीलंका की टीम लक्ष्य से दूर होती चली गई। दिनेश चाँडीमल ने निचले क्रम से प्रयास किया और 16 गेंद में नाबाद 25 रन बनाए लेकिन ये रन नाकाफी साबित हुए। अंत में श्रीलंकाई टीम 19 ओवर में 8 विकेट पर 122 रन के स्कोर तक पहुँच पाई। जोश हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 4 विकेट हासिल किये। उनके अलावा एडम जैम्पा ने 3 विकेट हासिल किये और उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर

ऑस्ट्रेलिया: 149/9

श्रीलंका: 122/8

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications