यूसुफ पठान और अंबाती रायडू की तूफानी पारी के बावजूद भारत को मिली हार, ऑस्ट्रेलिया का जबरदस्त प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया (Photo Credit - @India_Champions/Fancode)
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया (Photo Credit - @India_Champions/Fancode)

India Champions vs Australia Champions : वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स का 11वां मुकाबला इंडिया चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच खेला गया। नॉथैटम्पन में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 23 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। जवाब में इंडिया चैंपियंस की टीम 6 विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी। भारत की तरफ से यूसुफ पठान ने धुआंधार पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।

Ad

डेनियल क्रिश्चियन ने 69 रन की धुआंधार पारी खेली

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। आरोन फिंच 10 गेंद पर 7 रन बनाकर अनुरीत सिंह की गेंद पर आउट हो गए। बेन डंक भी 13 गेंद पर 17 रन ही बना सके। हालांकि शॉन मार्श एक छोर पर टिके रहे। उन्होंने सिर्फ 27 गेंद पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 41 रन की धुआंधार पारी खेली। कैलम फर्ग्युसन ने 22 गेंद पर 26 रन बनाए। इसके अलावा डेनियल क्रिश्चियन ने 33 गेंद पर 3 चौके और 7 छक्के की मदद से 69 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। बेन कटिंग 13 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे।

यूसुफ पठान की तूफानी पारी गई बेकार

टार्गेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप रहा। रॉबिन उथप्पा ने 12, इरफान पठान ने 9 और सुरेश रैना ने सिर्फ 12 रन ही बनाए। कप्तान युवराज सिंह भी 18 गेंद पर 19 रन ही बना सके। हालांकि निचले क्रम में यूसुफ पठान ने जरुर धुआंधार पारी खेली। उन्होंने 48 गेंद पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 78 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पवन नेगी ने 10 गेंद पर 11 रन बनाए। इसके अलावा अंबाती रायडू 17 गेंद पर 4 चौके की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पीटर सिडल और नाथन कूल्टर नाइल ने 2-2 विकेट लिए।

आपको बता दें कि भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी हार है। उन्हें इससे पहले पाकिस्तान से भी हार का सामना करना पड़ा था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications