भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी मेलबर्न टेस्ट में लगातार जुबानी जंग जारी है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने पहले जहां युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को निशाना बनाया तो उसके बाद दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा की भी स्लेजिंग की। हालांकि इस पूरे मामले पर अब रोहित शर्मा की कप्तानी वाली आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने एक ट्वीट कर टिम पेन को ट्विटर पर ट्रोल किया है।दरअसल मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन के आखिरी सत्र में जब रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे। उस वक्त ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने आरोन फिंच से कहा था- 'मेरे लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच किसको सपोर्ट करूँ को लेकर बड़ी दुविधा है। लेकिन अगर रोहित छक्का मार लेते हैं तो मैं मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करूंगा। इसके बाद रोहित शर्मा ने भी टिम पेन को करारा जवाब दिया था। उन्होंने कहा था यदि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान शतक मारते हैं तो मुंबई इंडियंस उन्हें खरीद लेगी।' रोहित शर्मा ने मैच के बाद बताया कि वह और अजिंक्य रहाणे उस वक्त बल्लेबाजी कर रहे थे। मेरा पूरा ध्यान बल्लेबाजी पर था। तब मैंने रहाणे से मजाक में कहा था कि यदि पेन शतक जड़ते हैं तो मुंबई उन्हें खरीद सकती है। मैंने अपने मुंबई इंडियंस के बॉस से बात कर ली है और हम उन्हें खरीद लेंगे। लग रहा है वह मुंबई के फैन हैं।' अब इस पूरे वाकये के बाद मुंबई इंडियंस ने एक ट्वीट कर टिम पेन को ट्रोल किया है। मुंबई इंडियंस ने लिखा है कि टिम पेन अपने मकसद में नाकामयाब रहे और शतक लगाने से पहले ही आउट हो गए।”If he (Paine) gets a hundred here, I will put in a word about him to my boss at Mumbai Indians and we'll buy him. Looks like he's a fan of Mumbai." - @ImRo45 Tim Paine: c Pant b Jadeja - 26 (67) #CricketMeriJaan #AUSvIND pic.twitter.com/c36xdjZRYW— Mumbai Indians (@mipaltan) December 29, 2018गौरतलब है मेलबर्न टेस्ट मैच में भारतीय टीम इस वक्त काफी अच्छी स्थिति में है। खेल के पांचवे दिन उसे जीत के लिए सिर्फ दो विकेटों की दरकार है। ये मैच जीतने पर भारत सीरीज में 2-1 की बढ़त बना लेगा।Get Cricket News In Hindi Here.