Australian Cricketer Married to Indian Girl Former RCB Star: ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल दुनिया के धाकड़ हरफनमौला खिलाड़ियों में से एक हैं। मैक्सवेल बल्लेबाजी तो करते ही हैं लेकिन उनकी गेंदबाजी के सामने भी बल्लेबाजों के पसीने छूट जाते हैं। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन की दम पर ग्लेन मैक्सवेल ने दौलत, शोहरत सब कमाया है। ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए शानदार प्रदर्शन तो किया ही इसके साथ ही वह आईपीएल मे भी अपने खेल के दम पर डिमांड में रहते हैं। वह पिछले कुछ सीजन से आरसीबी (RCB) का हिस्सा थे। आईपीएल से मैक्सवेल अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। क्रिकेट के साथ- साथ मैक्सवेल अपनी लव स्टोरी को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं।मैक्सवेल की नेटवर्थ है 120 करोड़ रुपयेऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की गिनती दुनिया के अमीर क्रिकेटर्स में होती है और वह अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मैक्सवेल की नेटवर्थ 120 करोड़ रूपये है। क्रिकेट के अलावा उनके अन्य इनकम सोर्स भी हैं। वर्तमान कुल संपत्ति केवल उनके क्रिकेट करियर से ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया ब्रांड एंडोर्समेंट, स्पांसरशिप, विज्ञापन और इनवेस्टमेंट जैसे कई सोर्स से भी है। View this post on Instagram Instagram Postऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर Glenn Maxwell ने भारतीय लड़की से की थी शादीऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी का नाम विनी रमन है। विनी रमन के माता- पिता मूल रुप से भारत के हैं। वे चेन्नई शहर के रहने वाले हैं, लेकिन बाद में वह ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए थे। विनी का जन्म 3 मार्च 1993 को मेलबर्न में हुआ था और वह पेशे से फार्मासिस्ट हैं। विनी और ग्लेन की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। उस मुलाकात के बाद मैक्सवेल और विनी के बीच दोस्ती हो गई और यह दोस्ती धीरे- धीरे प्यार में बदल गई। लगभग 4 साल तक डेट करने के बाद मैक्सवेल ने विनी को शादी के लिए प्रपोज किया। मैक्सवेल के मैच के दौरान कई बार विनी को स्टेडियम में स्पॉट भी किया गया। मैक्सवेल और विनी ने दो रीति रिवाजों से शादी की थी। पहले ईसाई धर्म फिर हिंदू धर्म के अनुसार दोनों 18 मार्च 2022 को विवाह के बंधन में बंध गए। विनी और मैक्सवेल का एक बेटा है जिसका नाम मेवरिक मैक्सवेल है।