3 टीमें जो ग्लेन मैक्सवेल को IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में RCB के छोड़ने पर उन्हें खरीद सकती हैं 

Photo Credit: X@SudhirA24362887
Photo Credit: X@SudhirA24362887

3 Teams can Target Glenn Maxwell in IPL 2025 mega auction after releasing by RCB: आईपीएल 2025 (IPL) में हर फ्रेंचाइजी अलग रूप में नजर आएगी, क्योंकि अगले सीजन से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन होगा। फ्रेंचाइजी को सिर्फ कुछ खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति मिलेगी और उन्हें बाकी सबको रिलीज़ करना होगा। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि ग्लेन मैक्सवेल भी आईपीएल के 18वें सीजन से पहले आरसीबी से अलग हो सकते हैं। दरअसल, उन्होंने इंस्टाग्राम पर आरसीबी के आधिकारिक अकाउंट को अनफॉलो कर दिया है।

Ad

आईपीएल 2024 में ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन भी काफी निराशाजनक रहा था। इस वजह से फ्रेंचाइजी मैक्सवेल को रिलीज़ कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम उन 3 फ्रेंचाइजी का जिक्र करेंगे, जो RCB द्वारा रिलीज़ किए जाने के बाद ग्लेन मैक्सवेल को मेगा ऑक्शन में खरीद सकती हैं।

1. दिल्ली कैपिटल्स

Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants - 2024 Indian Premier League - Source: Getty
Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants - 2024 Indian Premier League - Source: Getty

दिल्ली कैपिटल्स आगामी सीजन के लिए एक मजबूत टीम तैयार करना चाहेगी। इसके लिए उन्हें मेगा ऑक्शन में कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों को खरीदने पर ध्यान देना होगा। ग्लेन मैक्सवेल दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक उपयोगी ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं। वह अकेले अपने दम पर टीम को मैच जिताने की काबिलियत रखते हैं। मैक्सवेल को खरीदना डीसी के लिए एक फायदे का सौदा हो सकता है।

Ad

2. चेन्नई सुपर किंग्स

Rajasthan Royals v Chennai - Super Kings IPL 2023 T20 - Source: Getty
Rajasthan Royals v Chennai - Super Kings IPL 2023 T20 - Source: Getty

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में डेथ ओवरों में एक पावरफुल हिटर की जरूरत है, जिसे ग्लेन मैक्सवेल पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा मैक्सवेल के पारी के बीच में कुछ ओवर भी फेंकने की काबिलियत रखते हैं। मैक्सवेल CSK में उसी तरह से कामयाब हो सकते हैं, जैसे शेन वॉटसन ने RCB से चेन्नई में आने के बाद एमएस धोनी की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया था।

Ad

3. पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स की टीम आगामी ऑक्शन में अपने पूर्व खिलाड़ी को फिर से खरीदने पर विचार कर सकती है। पंजाब किंग्स के लिए मैक्सवेल का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। उन्होंने कई मौकों पर अपनी फ्रेंचाइजी को करीबी मैच जीतने में मदद की थी। PBKS उनकी मैच जीतने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए, एक बार फिर ऑक्शन में उन्हें खरीदकर अपनी नई टीम का हिस्सा बना सकती है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications