ऋषभ पंत की बजाय चेतेश्वर पुजारा को उप कप्तान बनाने पर भड़के फैंस, ट्विटर पर दी तीखी प्रतिक्रियाएं

Nitesh
Australia v India: 3rd Test: Day 1
Australia v India: 3rd Test: Day 1

बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम (Indian Cricket Team) में बड़े बदलाव हुए। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बाहर होने के बाद केएल राहुल को कप्तान बना दिया गया और चेतेश्वर पुजारा को उप कप्तान बनाया गया है। हालांकि पुजारा को उप कप्तान बनाए जाने से फैंस खुश नहीं हैं और उन्होंने नाराजगी जाहिर की है। लोगों का मानना है कि जब पंत को पहले उप कप्तान बनाया जा रहा था तो अब पुजारा को क्यों उप कप्तान बना दिया गया है।

Ad

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा की जगह अभिमन्यू ईश्वरन को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। इसके अलावा मोहम्मद शमी और रविन्द्र जडेजा भी टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह नवदीप सैनी और सौरभ कुमार को टीम में शामिल किया गया है। शमी और जडेजा चोट के कारण बाहर हुए हैं। जडेजा अभी तक फिट नहीं हुए हैं। चयन समिति ने तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को भी टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम में शामिल किया है।

वहीं चेतेश्वर पुजारा को उप कप्तान बनाए जाने से फैंस काफी नाराज हैं। आइए जानते हैं ट्विटर पर किस तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिली।

चेतेश्वर पुजारा को उप कप्तान बनाए जाने से फैंस हुए नाराज

जब ऋषभ पंत टीम में हैं तो फिर पुजारा को उप कप्तान बनाना काफी खराब फैसला है।
Ad
केएल राहुल का कप्तान बनना दिक्कत नहीं है लेकिन चेतेश्वर पुजारा का उप कप्तान बनना सबसे बड़ा मजाक है।
Ad
पुजारा इंग्लैंड टूर पर थे और तब पंत उप कप्तान थे अब पुजारा हैं। मुझे लगा कि टीम एक्सपीरियंस को महत्व देती है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।
Ad
Ad
इतने दिनों तक जब रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं थे तब पंत उप कप्तान थे। अब अचानक उन्हें हटाकर पुजारा को उप कप्तान बना दिया गया है। फैंस और दर्शकों को क्या संदेश दिया जा रहा है। मैनेजमेंट ना केवल खिलाड़ियों बल्कि फैंस का भी मजाक बना रहा है।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications