बांग्लादेश को श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने दिया करारा जवाब

दिमुथ करुणारत्ने अभी क्रीज पर बने हुए हैं
दिमुथ करुणारत्ने अभी क्रीज पर बने हुए हैं

बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका (Sri Lanka) ने अपनी पहली पारी में 2 विकेट पर 143 रनों का स्कोर बनाया। श्रीलंकाई बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने 70 और कसुन रजिता बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं। पहली पारी के आधार पर श्रीलंकाई टीम फ़िलहाल बांग्लादेश से 222 रन पीछे है।

Ad

दूसरे दिन बांग्लादेश ने 5 विकेट पर 277 रन से आगे खेलते हुए छठा विकेट लिटन दास के रूप में गंवाया। लिटन दास 141 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। हालंकि दूसरे बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम क्रीज पर बने रहे। अन्य बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए। रहीम 175 रन बनाकर नाबाद रहे और बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 365 रन बनाकर आउट हो गई। श्रीलंका के लिए रजिता ने सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किये। उनके अलावा असिता फर्नान्डो ने भी 4 विकेट चटकाए।

जवाबी पारी में खेलते हुए श्रीलंका ने भी बेहतरीन शुरुआत की। ओपनर बल्लेबाज ओशादा फर्नान्डो और दिमुथ करुणारत्ने ने पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े। फर्नान्डो अपना अर्धशतक बनाने के बाद 57 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए आए कुसल मेंडिस 11 रन बनाकर चलते बने। हालांकि करुणारत्ने एक छोर पर खड़े होकर रन बनाते रहे और अपना अर्धशतक पूरा कर क्रीज पर बने रहे। वह दिन की अंतिम गेंद तक क्रीज पर थे। स्टंप्स तक श्रीलंका ने 2 विकेट पर 143 रन बनाए। करुणारत्ने 70 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनके साथ रजिता बिना खाता खोले क्रीज पर हैं। इबादत होसैन और शाकिब अल हसन ने 1-1 विकेट हासिल किया। श्रीलंकाई टीम फ़िलहाल बांग्लादेश से 222 रन पीछे है।

संक्षिप्त स्कोर

बांग्लादेश पहली पारी: 365/10

श्रीलंका पहली पारी: 143/2

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications