मुशफिकुर रहीम के शतक की मदद से बांग्लादेश ने पहली पारी में हासिल की बढ़त, श्रीलंका ने दूसरी पारी में गंवाए दो विकेट

मुशफिकुर रहीम ने अपने करियर का आठवां टेस्ट शतक बनाया
मुशफिकुर रहीम ने अपने करियर का आठवां टेस्ट शतक बनाया

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच चट्टोग्राम टेस्ट मैच (BAN vs SL) का चौथा दिन मेजबान टीम के नाम रहा। दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने दो विकेट खोकर 17.1 ओवर में 39 रन बना लिए थे। क्रीज़ पर श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 18 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले श्रीलंका की पहली पारी के स्कोर 397 के जवाब में बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 465 रन बनाये और 68 रन की बढ़त हासिल की। श्रीलंका की टीम अभी भी पहली पारी की बढ़त के आधार पर 29 रन पीछे है।

Ad

चौथे दिन कल के नाबाद बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम और लिटन दास ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और दोनों ने पहले सत्र में बांग्लादेश का कोई भी विकेट नहीं गिरने दिया। लंच तक मेजबान टीम ने 134 ओवर में 385/3 का स्कोर बना लिया था। लंच के बाद पहली ही गेंद पर लिटन दस 88 रन बनाकर कासुन रजिता का शिकार बने। इस तरह मुशफिकुर और लिटन की 164 रन की साझेदारी का अंत हुआ। इसके बाद कल रिटायर्ड हर्ट होने वाले तमीम इक़बाल बल्लेबाजी करने के लिए आये और वह अगली ही गेंद पर आउट हो गए। इस तरह उनकी पारी 133 के निजी स्कोर पर ही समाप्त हो गई। शाकिब अल हसन भी 26 रन का ही योगदान दे पाए। एक छोर से विकेट गिर रहे थे लेकिन मुशफिकुर ने दूसरे छोर से रन बनाना जारी रखा और अपने टेस्ट करियर का आठवां शतक जड़ दिया। इस तरह बांग्लादेश ने चाय तक 155 ओवर में 436/6 का स्कोर बना लिया था।

चाय के बाद बांग्लादेश की पारी ज्यादा देर नहीं टिकी और पूरी टीम 465 रन पर ऑल आउट हो गयी। मुशफिकुर रहीम ने सर्वाधिक 105 रन बनाये। वहीं श्रीलंका के लिए कासुन रजिता ने सर्वाधिक चार विकेट हासिल किये।

अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी श्रीलंका के लिए ओशदा फर्नांडो और दिमुथ करुणारत्ने की जोड़ी महज 36 रन ही जोड़ पाई। इस बीच फर्नांडो 19 रन बनाकर रन आउट हो गए। वहीं दिन का खेल समाप्त होने से पहले लसिथ एम्बुलडेनिया भी दो रन बनाकर तैज़ुल इस्लाम का शिकार बने।

संक्षिप्त स्कोर

श्रीलंका पहली पारी: 397/10

बांग्लादेश पहली पारी: 465/10

श्रीलंका दूसरी पारी: 39/2

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications