टी20 क्रिकेट का पहला मकसद मनोरंजन है और खिलाड़ियो द्वारा स्टैंड्स में मारे गए लम्बे छक्के दर्शकों को सबसे ज़्यादा पसंद है। गेंद के बल्ले से टकराने की आवाज, फिर जबरदस्त गति के साथ ऊंचाई हासिल करके स्टैंड्स में गिरना, यह सब चीज़ें दर्शकों को आकर्षित करती हैं।
साल 2018 में खेला गए आईपीएल सीजन में बाकी सभी आईपीएल सीजन के मुकाबले सबसे ज़्यादा छक्के लगे। इस सीजन में खेले गए 60 मुकाबलों में 872 छक्के लगे, जिससे हर मैच में औसतम छक्कों की गिनती 15 होती है। आज इस लेख में हम उन बल्लेबाज़ों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने आईपीएल के साल 2018 के सीजन में सबसे ज़्यादा छक्के लगाए।
#10 एविन लेविस - 24 छक्के
वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज एविन लेविस ने 2018 के आईपीएल में अपना डेब्यू सीजन खेला था। टी20 क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस गेल को अपना गुरु मानने वाले इस वेस्टइंडीयन खिलाड़ी से सबको बहुत उम्मीदें थी, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने असाधारण प्रदर्शन के दम पर साइन किया था।
आईपीएल 2018 में सबसे ज़्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में एविन लेविस दसवें स्थान पर आते हैं। मुंबई के लिए सलामी बल्लेबाज़ के रूप में खेलते हुए एविन लेविस ने 13 मुकाबले खेले, जिसमे उन्होंने 382 रन बनाए। लेविस ने अपने सीजन में बनाए गए रनों के 37% रन छक्कों की मदद से बनाए, जिसमे 24 छक्के शामिल हैं।
# 9 क्रिस गेल - 27 छक्के
टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल की प्रसिद्धि स्थिति सीजन दर सीजन बढ़ती जा रही है। इस यूनिवर्सल टी20 बॉस ने आईपीएल में हर टीम के गेंदबाज़ो को छक्के मारे है, जिसके साक्षी भारत के मैदानों की छतों पर पड़े डेंट है।
लम्बे छक्के मारने की अपनी असाधारण काबिलियत के दम पर वेस्टइंडीज का यह बल्लेबाज़ आईपीएल 2018 में सबसे ज़्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में नवें स्थान पर आता है। गेल ने पंजाब के लिए सलामी बल्लेबाज़ के रूप में 11 मुकाबले खेले, जिसमे उन्होंने 368 रन बनाए। क्रिस गेल ने सीजन में बनाए गए रनों के 44% रन छक्कों की मदद से बनाए, जिसमे 27 छक्के शामिल हैं।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।