इंग्लैंड के लिए खेल रहे दो भाई, अब तीसरा बनेगा जिम्बाब्वे टीम का हिस्सा

Neeraj
Photo Credit: Ben Curran Instagram
Photo Credit: Ben Curran Instagram

Ben Curran to play For Zimbabwe: क्रिकेट में अब तक कई भाइयो की जोड़ियों को अपने देश की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए देखा गया है। कई जोड़ियों को आज भी फैंस याद करते हैं। वर्तमान में दो भाई इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं, जिनके नाम सैम करन और टॉम करन है। हालांकि, बेहद कम लोगों को पता होगा कि इन दोनों खिलाड़ियों का एक और भाई है, जिसका नाम बेन करन है। बेन सैम से बड़े और टॉम से छोटे हैं। बेन भी अब जल्द अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर सकते हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि वो जिम्बाब्वे की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे।

बेन करन ने चयन के लिए खुद को बताया उपलब्ध

बता दें कि इन तीनों खिलाड़ियों के पिता केविन करन भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिम्बाब्वे टीम की ओर से खेल चुके हैं। उन्होंने 11 वनडे मैचों में 287 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में 9 विकेट भी झटके थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वह इंग्लैंड शिफ्ट हो गए थे और लम्बे समय तक काउंटी क्रिकेट खेला। इसके बाद 2000 में वह जिम्बाब्वे टीम की कोचिंग करने के लिए फिर से वापस लौट आए थे।

इस दौरान 2012 में उनकी मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद तीनों भाई इंग्लैंड आ गए थे। सरे ने टॉम को अपनी टीम में शामिल कर लिया था। वहीं, सैम करन ने भी लम्बे समय तक काउंटी क्रिकेट खेला, इसके बाद उनका चयन इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में हुआ था। बेन नॉर्थम्पटनशायर की टीम का हिस्सा रहे। जहां उन्होंने MCC यंग क्रिकेटर्स के लिए खेलते हुए टीम को प्रभावित किया। नॉर्थम्पटन में चार साल खेलने के बाद, उन्होंने अब ज़िम्बाब्वे में वापस जाने के लिए प्रतिबद्धता जताई है। जहां वे राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के योग्य हैं। बेन ने चयन के लिए खुद को उपलब्ध भी बताया है।

भविष्य में हो सकता है कि बेन जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने भाइयों के विरुद्ध ही खेलते हुए नजर आएं। पिछले सीजन में लोगन कप में बेन का प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा था। उन्होंने 458 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे। बेन ने अब तक खेले 32 फर्स्ट क्लास मैचों में 741 रन बनाए हैं। वहीं, 30 टी20 मैचों में उनके बल्ले से 575 रन आए हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications