इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी को लगी गंभीर चोट; क्या IPL से होंगे बाहर?

England v South Africa - ICC Men
जोस बटलर और बेन स्टोक्स मैच के दौरान

Ben Stokes Injured : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए अच्छी खबर सामने नहीं आई है। उनके दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी और टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इंजरी का शिकार हो गए हैं। बेन स्टोक्स को यह चोट द हंड्रेड टूर्नामेंट में खेलते हुए लगी है। इसके बाद की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उससे इंग्लिश टीम की चिंता जरूर बढ़ गई होगी। बेन स्टोक्स को वैशाखी के सहारे चलते देखा गया और इसका मतलब है कि उनकी इंजरी गहरी हो सकती है।

Ad

बेन स्टोक्स की अगर बात करें तो इस साल वो द हंड्रेड मेंस कंपटीशन में हिस्सा ले रहे हैं। स्टोक्स नॉर्दन सुपरचार्जर्स की टीम का हिस्सा हैं। उन्हें रविवार को मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ मुकाबले में खेलते हुए चोट लगी। बेन स्टोक्स ने इस मैच में पहले 15 बॉल डाली और 29 रन दिए और इस दौरान कोई भी विकेट वह नहीं ले पाए। इसके बाद जब बेन स्टोक्स बल्लेाजी के लिए आए तो फिर इंजरी का शिकार हो गए।

बेन स्टोक्स बल्लेबाजी करते वक्त हुए चोटिल

स्टोक्स 4 गेंद पर 2 रन बनाकर खेल रहे थे और इसके बाद तेजी से एक रन चुराने के चक्कर में उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। बेन स्टोक्स की इंजरी इतनी ज्यादा गहरी थी कि वो अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहे थे। दो लोग उन्हें सहारा देकर मैदान से बाहर लेकर गए। इसके बाद बेन स्टोक्स की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वो बैशाखी के सहारे चल रहे थे।

Ad

इंग्लैंड को आगामी 21 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है और अब इसमें बेन स्टोक्स का खेलना काफी मुश्किल लग रहा है। अगर स्टोक्स बाहर होते हैं तो फिर टीम के लिए एक बड़ा झटका होगा। इंग्लैंड को एक बल्लेबाज के अलावा गेंदबाज की भी कमी खलेगी।

बेन स्टोक्स क्या आईपीएल में लेंगे हिस्सा?

अब बड़ा सवाल यह है कि बेन स्टोक्स क्या आईपीएल में खेल पाएंगे। अगर उनकी इंजरी ज्यादा गहरी होती है तो एक बार फिर वो आईपीएल से अपना नाम वापस ले सकते हैं। स्टोक्स ने पिछले साल अपने फिटनेस की वजह से इस मेगा टूर्नामेंट में नहीं खेलने का फैसला किया था और एक बार फिर वो ऐसा निर्णय ले सकते हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications