बेन स्टोक्स आईपीएल के शुरुआती चरण से हो सकते हैं बाहर

बेन स्टोक्स
बेन स्टोक्स

Ad

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल में बेन स्टोक्स के बिना ही आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत करेगी। बेन स्टोक्स आईपीएल की शुरुआत में कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं। खबरों के अनुसार बेन स्टोक्स कुछ समय और अपने पिता के साथ न्यूजीलैंड में ही बिताएंगे।

पीटीआई को एक सूत्र ने बताया कि न्यूजीलैंड में क्वारंटीन नियमों के अनुसार बेन स्टोक्स ने वहां 14 दिन पूरे कर लिए हैं। निश्चित रूप से वह अपने पिता और परिवार के साथ कुछ समय बिताएंगे। लॉजिक यह है कि अगर उन्होंने क्वारंटीन पूरा किया है तो वह आईपीएल के शुरुआती समय में उपलब्ध नहीं होंगे। इस समय यह प्राथमिकता नहीं है इसलिए फ्रेंचाइजी ने बेन को आने के लिए कहा भी नहीं है। उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताने दें और उनकी उपलब्धता के बारे में बाद में पता चलेगा।

यह भी पढ़ें: 3 खिलाड़ी जो सुरेश रैना की जगह आईपीएल में खेल सकते हैं

बेन स्टोक्स पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज छोड़ी थी

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान बेन स्टोक्स ने पिता के साथ समय बिताने का निर्णय लिया था। उनके पिता न्यूजीलैंड के पूर्व रग्बी खिलाड़ी हैं जिन्हें ब्रेन कैंसर हुआ है। बेन स्टोक्स ने इस पर कहा था कि पिता की इस बीमारी के बारे में पता चलने के बाद मैं कई रातों तक सो नहीं पाया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूप में 70000 रन और 200 से ज्यादा विकेट हासिल किये हैं।

बेन स्टोक्स
बेन स्टोक्स

आईपीइल में बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड ज्यादा खास नहीं रहा है। 34 मैचों में उन्होंने 635 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 26 विकेट भी हासिल किये हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए वह एक अहम खिलाड़ी हैं। विश्व क्रिकेट में नम्बर एक ऑल राउंडर के कुछ मैचों में बाहर रहने से राजस्थान रॉयल्स को निश्चित रूप से नुकसान होगा। देखना होगा कि वह कब तक लौटते हैं और यूएई में आईपीएल खेलते हुए प्रदर्शन कैसा रहता है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications