मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे बेन स्टोक्स! अगले सीजन से IPL में होगी वापसी? 

IPL - Rajasthan Royals v Chennai Super Kings - Source: Getty
बेन स्टोक्स की आईपीएल में होगी वापसी?

Ben Stokes Will Play For Mumbai Indins Franchise : इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स की फ्रेंचाइज क्रिकेट में वापसी होने जा रही है। वो मुंबई इंडियंस से जुड़ी टीम के लिए खेल सकते हैं। बेन स्टोक्स पिछले काफी समय से केवल टेस्ट क्रिकेट पर ही फोकस कर रहे थे और इसी वजह से उन्होंने आईपीएल से भी अपना नाम वापस ले लिया था लेकिन अब वो प्रमुख टी20 लीग में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

बेन स्टोक्स ने 2023 के सीजन में आईपीएल में आखिरी बार खेला था। वह चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा थे। उसके बाद उन्होंने आईपीएल 2024 में नहीं खेलने का फैसला किया। स्टोक्स ने कहा कि वो टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करना चाहते हैं और इसी वजह से उन्होंने फ्रेंचाइज क्रिकेट से दूरी बना ली थी।

बेन स्टोक्स एमआई केपटाउन के लिए खेलेंगे - रिपोर्ट

हालांकि अब बेन स्टोक्स की टी20 लीग्स में वापसी हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बेन स्टोक्स साउथ अफ्रीका टी20 लीग के अगले सीजन में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। वो इस लीग में एमआई केपटाउन के लिए खेल सकते हैं, जो मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी का ही एक हिस्सा है।

अगर बेन स्टोक्स साउथ अफ्रीका टी20 लीग में खेलते हैं तो फिर इस बात के भी कयास लगाए जा सकते हैं कि वो आईपीएल में भी वापसी कर सकते हैं। आईपीएल में बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ी की काफी डिमांड है, जो तीनों ही डिपार्टमेंट में अपना योगदान दे सके। ऐसे में बेन स्टोक्स दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में खेलने के लिए दोबारा आ सकते हैं। मेगा ऑक्शन होने की वजह से कई सारी टीमें उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकती हैं।

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका टी20 लीग में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी खेलते हुए नजर आएंगे। कार्तिक को साउथ अफ्रीका टी20 लीग में पार्ल रॉयल्स की टीम ने साइन किया है। अब वो राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही दिनेश कार्तिक भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जो साउथ अफ्रीका टी20 लीग में हिस्सा लेंगे। दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था लेकिन वो एक बार फिर वापसी करने जा रहे हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now