आईपीएल इतिहास में हमेशा बल्लेबाज़ों का ही बोलबाला रहता है और फटाफट क्रिकेट के इस प्रारूप को गेंदबाज़ों की कब्रगाह माना जाता है। लेकिन यह बात इस टूर्नामेंट में खेलने वाले प्रत्येक गेंदबाज़ पर फिट नहीं बैठती है। एक बेहतरीन गेंदबाज़ वो है जो कठिन परिस्थितियों में भी पूरी नियंत्रता से सटीक गेंदबाज़ी करे और टीम को संकट से निकालकर जीत दिलाए। इसके लिए पिच की अच्छी समझ और चतुराईपूर्ण गेंदबाज़ी बेहद ज़रूरी है।
आईपीएल इतिहास में कई उदाहरण हमें मिलते हैं जब विपरीत परिस्थितियों में भी गेंदबाज़ों ने सटीक गेंदबाज़ी से ना केवल बल्लेबाज़ों पर अंकुश लगाया है बल्कि नियमित अंतराल पर विकेट भी लिए हैं।तो आइये एक नज़र डालते हैं आईपीएल इतिहास में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आँकड़े रखने वाले शीर्ष 10 खिलाड़ियों पर:
खिलाड़ी | ओवर | रन | विकेट | इकोनॉमी रेट |
अल्ज़ारी जोसेफ | 3.4 | 12 | 6 | 3.27 |
सोहेल तनवीर | 4 | 14 | 6 | 3.50 |
एडम जाम्पा | 4 | 19 | 6 | 4.75 |
अनिल कुंबले | 3.1 | 5 | 5 | 1.57 |
इशांत शर्मा | 3.0 | 12 | 5 | 4.00 |
लसिथ मलिंगा | 3.4 | 13 | 5 | 3.54 |
अंकित राजपूत | 4 | 14 | 5 | 3.50 |
रविंद्र जडेजा | 4 | 16 | 5 | 4.00 |
जेम्स फॉकनर | 4 | 16 | 5 | 4.00 |
अमित मिश्रा | 4 | 17 | 5 | 4.25 |
एंड्रू टाई | 4 | 17 | 5 | 4.25 |