IPL 2026 के लिए LSG में शामिल हुआ धाकड़ सदस्य, टीम इंडिया की पेस फैक्ट्री को दी थी नई धार

Neeraj
2025 IPL - Lucknow Super Giants v Royal Challengers Bengaluru - Source: Getty
2025 IPL - Lucknow Super Giants v Royal Challengers Bengaluru - Source: Getty

Bharat Arun Joins LSG as Bowling Coach: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से एक बड़ी खबर सामने आई है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने भरत अरुण को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। बीते मंगलवार को ही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के हेड कोच चंद्रकांत पंडित ने खुद को फ्रेंचाइजी से अलग किया था। उसी समय यह भी रिपोर्ट्स आई थी कि अरुण भी KKR का साथ छोड़ने वाले हैं। अब क्रिकबज ने यह जानकारी दी है कि अरुण LSG की टीम का हिस्सा बन चुके हैं। 2022 से ही वह KKR का हिस्सा थे और पिछले साल टीम चैंपियन भी बनी थी। चार सीजन के बाद वह फ्रेंजाइजी से अलग हुए हैं।

Ad
Ad

इस डील के बारे में KKR, LSG या फिर अरुण में से किसी ने भी कमेंट नहीं किया है, लेकिन क्रिकबज के मुताबिक उन्होंने दो साल की डील साइन है। इस डील में उन्हें पूरे साल LSG के खिलाड़ियों के साथ काम करना होगा। इसके बाद जहीर खान के भविष्य पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। इस साल वह टीम के मेंटोर थे, लेकिन अब शायद फ्रेंचाइजी उन्हें हटा सकती है। जहीर ने फ्रेंचाइजी के साथ एक साल की डील साइन की थी और इसके आगे बढ़ने की संभावना अब काफी कम दिख रही है। फ्रेंचाइजी इस डील के बारे में फिलहाल विचार कर रही है।

KKR को भरनी होगी अब दो जगह

LSG में अरुण का जाना अचानक लिया गया फैसला नहीं है। इस डील के बारे में प्रयास काफी समय से चल रहा था। KKR के पास अब भरने के लिए दो जगह खाली हो चुकी हैं। लगभग 24 घंटे के अंदर ही उनके हेड कोच और गेंदबाजी कोच दोनों जा चुके हैं। KKR के सपोर्ट स्टॉफ में रहे लोगों ने आगे जाकर कई बड़े पदों को संभालने का काम किया है जो फ्रेंचाइजी के लिए गर्व का विषय है। गौतम गंभीर और रयान टेन डेशाटे KKR से ही निकलकर भारतीय टीम के साथ काम कर रहे हैं। अभिषेक नायर भी कुछ समय तक टीम इंडिया के साथ रहे थे। इंग्लैंड की टेस्ट टीम को बैजबॉल सिखाने वाले ब्रेंडन मैकुलम भी KKR के सपोर्ट स्टॉफ टीम का हिस्सा रह चुके हैं

Quick Links

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications