Champions Trophy 2025 : टीम इंडिया की जीत के बाद किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड? यहां देखिए पूरी लिस्ट

India v New Zealand: Final - ICC Champions Trophy 2025 - Source: Getty
रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

Champions Trophy Award Winners List : भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टाइटल अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया और तीसरी बार टाइटल अपने नाम किया। भारत ने सबसे पहले 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। टीम इंडिया ने वो ट्रॉफी श्रीलंका के साथ शेयर की थी। इसके बाद 2013 में एम एस धोनी की कप्तानी में जीता और अब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने एक और टाइटल अपने नाम किया।

Ad

रोहित शर्मा को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच

भारतीय टीम की इस जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान किया गया। प्लेयर ऑफ द मैच तो भारत के खाते में गया। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को उनकी जबरदस्त पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 83 गेंद पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 76 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने जिस तरह की शुरुआत भारतीय टीम को दी, उसी वजह से टीम इंडिया यह टाइटल अपने नाम करने में कामयाब रही।

Ad

रचिन रवींद्र बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

वहीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी रचिन रवींद्र को दिया गया। रचिन रवींद्र ने काफी जबरदस्त प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान किया। उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान 263 रन बनाए। इसके अलावा गेंदबाजी में भी 3 विकेट चटकाए। रचिन रवींद्र ने दो शतक टूर्नामेंट में लगाए। इससे पता चलता है कि उनका परफॉर्मेंस कितना अच्छा रहा। इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

चैंपियंस ट्रॉफी विनर टीम इंडिया को मिली कितनी प्राइज मनी?

भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल जीता है। इसी वजह से भारत को ईनाम के तौर पर 19.45 करोड़ रुपए मिले। जबकि न्यूजीलैंड की टीम जो रनर अप रही। उन्हें 9.72 करोड़ रुपए ईनाम के तौर पर दिए गए।

आपको बता दें कि टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में लगातार दूसरी बार आईसीसी का टाइटल अपने नाम किया है। भारत ने इससे पहले 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था और अब चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल भी अपने नाम कर लिया है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications