Champions Trophy का टाइटल जीतने वाली सभी टीमों की लिस्ट, भारत ने तीसरी बार खिताब जीतकर रचा इतिहास

India v New Zealand: Final - ICC Champions Trophy 2025 - Source: Getty
भारतीय टीम ने तीसरी बार जीता चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल

Champions Trophy Winners List : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस दौरान टीम इंडिया ने एक रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया और नया इतिहास रच दिया। भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। आज तक किसी टीम ने इतनी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब नहीं जीता है लेकिन भारत ने तीसरी बार यह टाइटल जीतकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

Ad

भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया। भारत ने हर एक टीम को हराया और खिताब पर कब्जा किया। भारत ने तीसरी बार टाइटल जीत लिया है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि अभी तक किन-किन टीमों ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है।

चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल जीतने वाली टीमों की लिस्ट

1998 - दक्षिण अफ्रीका

चैंपियंस ट्रॉफी के पहले संस्करण का खिताब दक्षिण अफ्रीका ने जीता था। साउथ अफ्रीका ने शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराया था।

2000 - न्यूजीलैंड

साल 2000 के चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की थी। टीम इंडिया को फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था और न्यूजीलैंड ने टाइटल अपने नाम कर लिया था।

2002 - श्रीलंका और भारत

भारत ने पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल साल 2002 में जीता था। उस वक्त भारतीय टीम श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से विजेता बनी थी।

2004 - वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज की टीम भी चैंपियंस ट्रॉफी की चैंपियन बन चुकी है। वेस्टइंडीज ने साल 2004 में इंग्लैंड को फाइनल मुकाबले में हराकर खिताब अपने नाम किया था।

2006 - ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार साल 2006 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। उन्होंने फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराया था।

2009 - ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दूसरी बार टाइटल अपने नाम किया था। उन्होंने इस बार फाइनल मैच में न्यूजीलैंड की टीम को मात दी थी।

2013 - इंडिया

भारतीय टीम ने दूसरी बार एम एस धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। उन्होंने फाइनल मैच में मेजबान इंग्लैंड को हराया था।

2017 - पाकिस्तान

पाकिस्तान भी चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल जीत चुकी है। पाकिस्तान ने फाइनल मुकाबले में भारत को बुरी तरह हराया था।

2025 - भारत

भारतीय टीम ने साल 2025 में तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का गौरव हासिल किया। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता। अब भारतीय टीम तीन बार चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल जीतने वाली टीम है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications