IPL 2025 के बीच मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, हेड कोच ने टीम से तोड़ा नाता 

Charlotte Edwards, England Women
मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम (Photo Credit_wplt20.com)

Charlotte Edwards new role as England Women's Head Coach: इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच सफर अपने पूरे शबाब पर है। जहां एक के बाद एक रोचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी बीच मुंबई इंडियंस की हेड कोच ने अपनी टीम का साथ छोड़ दिया है और दूसरी टीम का दामन थाम लिया है। हम यहां पर मुंबई इंडियंस की महिला क्रिकेट टीम की हेड कोच की बात कर रहे हैं। जिन्होंने सोमवार को इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी ले ली है।

Ad

चार्लोट एडवर्ड्स बनी इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की हेड कोच

जी हां... महिला प्रीमियर लीग 2025 की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस की हेड कोच चार्लोट एडवर्ड्स की नई भूमिका में नजर आने वाली है। मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने वाली हेड कोचच अब इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की हेड कोच बन गई है। जिसके बाद अब वो नेशनल क्रिकेट टीम को सफलता दिलाने की दिशा में आगे बढ़ने जा रही है।

Ad

चार्लोट एडवर्ड्स को मुंबई इंडियंस ने दी शुभकामनाएं

चार्लोट एडवर्ड्स के मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच के पद को छोड़ने को लेकर फ्रेंचाइजी की तरफ से एक बयान जारी हुआ है। जिसमें प्रवक्ता ने कहा है कि

"चार्लोट ने टीम को अविश्वसनीय उपलब्धियों की ओर अग्रसर किया है, तीन सालों में दो खिताब जीते हैं, लड़कियों को अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया है और MI की विरासत को आगे बढ़ाया है और MI पल्टन में खुशी लाई है।"

इसके साथ ही मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने उनका आभार भी व्यक्त किया है। जहां महिला प्रीमियर लीग में इस टीम के साथ चार्लोट ने शुरुआती 3 सीजन बिताए। मुंबई इंडियंस के प्रवक्त ने आगे कहा कि,

"हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और पिछले तीन वर्षों में उन्होंने हमारी टीम के लिए जो कुछ भी किया है उसके लिए आभारी हैं।"

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की 45 वर्षीय खिलाड़ी चार्लोट एडवर्ड्स को इंटरनेशनल क्रिकेट का लंबा अनुभव हासिल है। उन्होंने इंग्लिश टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट खेले हैं। जिसमें वो 23 टेस्ट, 191 वनडे और 95 टी20 महिला इंटरनेशनल मैच खेल चुकी है। वो काफी समय तक इंग्लैंड की कप्तान भी रही हैं। अब उनके इस अनुभव का फायदा इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम को मिलेगा।

Quick Links

Edited by Kalpesh Kalal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications