3 दिग्गज क्रिकेटर जिन्होंने अपने खेल के साथ-साथ अफेयर से भी बटोरी सुर्खियां, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

इमरान खान
इमरान खान और क्रिस गेल की तस्वीर (photo credit: instagram/imrankhan.pti,,chrisgayle333)

Three former Cricketers also famous for affairs: क्रिकेटर्स की लाइफ में कुछ पर्सनल नहीं होता है। उनकी वाइफ, उनकी गर्लफ्रेंड और अफेयर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि, कुछ क्रिकेटर्स ऐसे भी हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सतर्क रहते हैं और खुद को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। इन सबके बावजूद, क्रिकेटर्स के अफेयर किसी से भी नहीं छिप पाते। क्रिकेट जगत के युवा क्रिकेटर्स और कई दिग्गज भी ऐसे हैं जो अपने खेल के साथ-साथ अपने अफेयर की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं।

Ad

आज हम आपको ऐसे दिग्गज क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने खेल के साथ-साथ अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से भी सुर्खियां बटोरी हैं। जानिए इस लिस्ट में कौन-कौन से क्रिकेटर्स शामिल हैं।

3. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और प्रधानमंत्री रह चुके इमरान खान अपने समय के स्मार्ट और हैंडसम क्रिकेटर्स में से थे। इसके चलते इमरान की फीमेल फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त थी। इमरान के बारे में खबरें थीं कि वे जिस देश में खेलने जाते थे, वहां एक गर्लफ्रेंड बना लेते थे। इमरान का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के साथ भी जुड़ चुका है। इमरान ने कुल तीन शादियां कींऔर वे हमेशा अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहे।

Ad

2. क्रिस गेल

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल अपने खेल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से उस दौर में सुर्खियों में रहते थे। क्रिस गेल की छवि एक पार्टी ब्वॉय की है। उन्हें पार्टी और डांस काफी पसंद है और वह अक्सर कई सारी लड़कियों के साथ स्पॉट होते रहते हैं। क्रिस गेल ने वर्ष 2009 में अपनी पार्टनर नताशा बेरेज से शादी की थी। नताशा जमैका की फैशन डिजाइनर हैं और इस जोड़े की एक बेटी भी है।

1. शेन वॉर्न

ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत लेग स्पिनर शेन वॉर्न अपने निजी जीवन की वजह से सुर्खियों में रहते थे। वे अक्सर नई-नई गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट होते थे। शेन वॉर्न ने पहली शादी सिमोन कैलेहन से की थी। सिमोन से तलाक के बाद उन्होंने एक्ट्रेस एलिजाबेथ हर्ले को डेट किया। शेन वॉर्न और इंग्लिश एक्ट्रेस एलिजाबेथ हर्ले का रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा। हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉर्न की कई गर्लफंड रही थीं और उस दौर में उनका नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ा था।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications