IPL 2020: क्रिस गेल टी20 क्रिकेट में 1000 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने

क्रिस गेल
क्रिस गेल

Ad

क्रिस गेल (Chris Gayle) खुद को यूनिवर्स बॉस कहते हैं, तो यह एकदम सही है। क्रिस गेल खुद के रिकॉर्ड बनाते हैं और ये ऐसे होते हैं कि दूसरे बल्लेबाज उन्हें तोड़ने के बारे में बिलकुल नहीं सोचते। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ आईपीएल मैच में भी क्रिस गेल ने कुछ ऐसा ही किया है। क्रिस गेल ने टी20 क्रिकेट में 1000 छक्के जड़ने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनसे पहले टी20 क्रिकेट में यह किसी अन्य बल्लेबाज ने नहीं किया। अबुधाबी के मैदान पर क्रिस गेल ने तूफानी पारी खेलते हुए छक्कों की बारिश कर दी।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्रिस गेल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों पर 99 रनों की पारी खेली यह उनका दुर्भाग्य ही रहा कि शतक नहीं बना पाए। क्रिस गेल ने टी20 क्रिकेट में 1000 छक्के पूरे किये और ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। वर्ल्ड में ऐसा किसी ने नहीं किया। दूसरे स्थान पर उनके ही देश से आने वाले किरोन पोलार्ड का नाम है। पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में अब तक 690 छक्के जड़े हैं। भारतीय खिलाड़ी इस लिस्ट में दूर हैं और टॉप पांच में एक भी नाम शामिल नहीं है।

क्रिस गेल ने की छक्कों की बारिश

क्रिस गेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी 99 रनों की पारी के दौरान 8 छक्के जड़े। मैदान चाहे कितना ही बड़ा क्यों न हो, क्रिस गेल के छक्के बराबर दूरी तय करते हैं। उन्होंने 157 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए किंग्स इलेवन पंजाब का कुल स्कोर 184 रन तक पहुंचा दिया। हालांकि दुर्भाग्य की बात यह रही कि वह शतक नहीं जड़ पाए। मयंक अग्रवाल और केएल राहुल उनकी टीम से हैं और शतक भी लगा चुके हैं। गेल भी इस लिस्ट में शामिल हो सकते थे।

क्रिस गेल
क्रिस गेल

किंग्स इलेवन पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एकदम वैसा ही खेल दिखाया जैसी उन्हें जरूरत थी। प्लेऑफ़ में जाने के लिए किंग्स इलेवन पंजाब को आक्रामक क्रिकेट ही खेलनी होगी। वही क्रिस गेल ने करके दिखाया।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications