क्रिकेट बुलेटिन: पूर्व भारतीय खिलाड़ी बना कोच, श्रीलंकाई खिलाड़ी हुआ अरेस्ट, शाहिद अफरीदी की बड़ी प्रतिक्रिया 

क्रिकेट जगत की दिनभर की सभी प्रमुख खबरें
क्रिकेट जगत की दिनभर की सभी प्रमुख खबरें

श्रीलंकाई खिलाड़ी कुसल मेंडिस को रोड एक्सीडेंट के मामले में किया गया अरेस्ट

Ad

श्रीलंका क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी कुसल मेंडिस को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। कुसल मेंडिस को रोड एक्सीडेंट के मामले में अरेस्ट किया गया है। उन्होंने अपनी गाड़ी से एक राहगीर को टक्कर मार दी जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया और बाद में उसकी मौत भी हो गई। इसके बाद कुसल मेंडिस को अरेस्ट कर लिया गया।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी आविष्कर साल्वी को पुडुचेरी का कोच बनाया गया

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आविष्कर साल्वी को आगामी घरेलू सीजन के लिए पुडुचेरी टीम का हेड कोच बनाया गया है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुडुचेरी ने इस बात की पुष्टि की है और साथ ही में जानकारी दी है कि दिशांत यागनिक टीम के फील्डिंग कोच और ओंकार खानविलकर को सहायक कोच नियुक्त किया है।

आकाश चोपड़ा ने दिल्ली की ऑल टाइम आईपीएल इलेवन का किया चयन

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिल्ली की ऑल टाइम आईपीएल इलेवन का चयन किया है। इस टीम को दिल्ली डेयरडेविल्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों को मिलाकर बनाया गया है। जैसा कि आपको पता है कि पहले दिल्ली की टीम का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था लेकिन 2019 में उसे बदलकर दिल्ली कैपिटल्स कर दिया गया।

शाहिद अफरीदी ने भारतीय टीम को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारतीय टीम को चौंकाने वाला बयान दिया है। अफरीदी का कहना है कि पाकिस्तान ने भारत को इतनी बुरी तरह हराया है कि वो हमसे माफी मांगते थे। इसके अलावा शाहिद अफरीदी ने अपनी पसंदीदा पारी के बारे में भी बताया है।

क्विंटन डी कॉक दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। क्विंटन डी कॉक को इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका का मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुना गया। वहीं महिला क्रिकेट में लौरा वोलवार्ड को दक्षिण अफ्रीका का वुमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। क्विंटन डी कॉक और लौरा वोलवार्ड को 3 अलग-अलग कैटेगरी में सम्मान मिला। क्विंटन डी कॉक के लिए ये काफी बड़ी उपलब्धि है।

सौरव गांगुली ने टी20 फॉर्मेट में खेलने को लेकर दिया बयान

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बताया है कि वो और ज्यादा टी20 क्रिकेट खेलना चाहते थे। सौरव गांगुली को लगता है कि वो क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में खुद को ढाल लेते। सौरव गांगुली अपने करियर में भारत के लिए सिर्फ वनडे और टेस्ट क्रिकेट ही खेले हैं।

सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड विराट कोहली तोड़ सकते हैं- ब्रैड हॉग

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज चाइनामैन गेंदबाज ब्रैड हॉग का मानना है कि विराट कोहली मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 100 अंतर्राष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। सचिन तेंदुलकर को संन्यास लिए 7 साल हो गए हैं और अभी तक कोई भी खिलाड़ी उनके इस रिकॉर्ड के करीब नहीं आया है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications