वनडे क्रिकेट में पारी की शुरूआत करते हुए बल्लेबाजी करना एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण काम है। बल्लेबाज को नई गेंद से बचना होता है और पारी को एक सही दिशा देनी होती है। ओपनर्स को आक्रामकता के साथ सावधानी का मिश्रण करना पड़ता है ताकि वह बाकी बल्लेबाजों के लिए ठोस आधार प्रदान कर सके।
यह भी पढ़ें: Cricket Records: रोहित शर्मा द्वारा टेस्ट क्रिकेट में किए गए तीन कारनामे जो सचिन तेंदुलकर नहीं कर पाए
पिछले दो दशक में भारतीय बल्लेबाजों ने क्रम पर शानदार प्रदर्शन करके दुनियां का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। 1998 में शारजाह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी की शुरुआत करते हुए सचिन तेंदुलकर की 143 रनों की पारी को भारतीय फैंस हमेशा याद रखेंगे। इस पारी में तेंदुलकर ने कंगारू आक्रमण की बखिया उधेड़ दी थी।
इसी तरह पारी की शुरुआत करते हुए रोहित शर्मा 3 दोहरे शतक लगा चुके हैं। रोहित की शानदार 264 रन की पारी एकदिवसीय क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर भी है। रोहित के अलावा सचिन और सहवाग ने भी पारी की शुरूआत करते हुए दोहरे शतक लगाए हैं।
आइये देखते हैं कि भारत के लिए वनडे क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन हैं
5. शिखर धवन
![शिà¤à¤° धवन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b19bf-15719129676219-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b19bf-15719129676219-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b19bf-15719129676219-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b19bf-15719129676219-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b19bf-15719129676219-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b19bf-15719129676219-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b19bf-15719129676219-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b19bf-15719129676219-800.jpg 1920w)
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर भारत के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन हैं। धवन ने वनडे क्रिकेट में भारत के लिए पारी की शुरुआत करते हुए 131 पारियां खेली है और 44.50 की औसत से 5518 रन बनाए हैं। उन्होंने एक ओपनर के तौर पर 17 शतक और 27 अर्धशतक लगाए हैं।
शिखर धवन ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर एक दिवसीय मैचों में कुल 4681 रन की साझेदारी कर चुके हैं। सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी के बाद यह दूसरी सबसे सफल भारतीय ओपनिंग जोड़ी है।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।
4. रोहित शर्मा
![रà¥à¤¹à¤¿à¤¤ शरà¥à¤®à¤¾](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/c7600-15719175713639-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/c7600-15719175713639-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/c7600-15719175713639-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/c7600-15719175713639-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/c7600-15719175713639-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/c7600-15719175713639-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/c7600-15719175713639-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/c7600-15719175713639-800.jpg 1920w)
एक मध्यक्रम के बल्लेबाज में अपना करियर शुरू करने वाले रोहित शर्मा ने भारत के लिए 2013 से नियमित रूप से पारी की शुरुआत करना शुरू किया था। रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में भारत के लिए 132 बार पारी की शुरुआत की है और 57.43 की बेहतरीन औसत से 6719 रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके 27 शतकों में से 25 शतक पारी की शुरुआत करते हुए आए हैं। रोहित ने इस दौरान 30 अर्धशतक भी लगाए हैं।
3. वीरेन्दर सहवाग
![वà¥à¤°à¥à¤¨à¥à¤¦à¤° सहवाठनॠसलामॠबलà¥à¤²à¥à¤¬à¤¾à¤ à¤à¥ भà¥à¤®à¤¿à¤à¤¾ à¤à¥ बदल à¤à¥ रठदिया था](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/2820d-15719177744922-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/2820d-15719177744922-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/2820d-15719177744922-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/2820d-15719177744922-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/2820d-15719177744922-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/2820d-15719177744922-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/2820d-15719177744922-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/2820d-15719177744922-800.jpg 1920w)
वीरेन्दर सहवाग वनडे क्रिकेट में भारत के संभवतः सबसे विस्फोटक सलामी बल्लेबाज के रूप में जाने जाएंगे। वनडे क्रिकेट में सहवाग ने भारत के लिए 212 ओपनिंग बल्लेबाजी की और 36.50 की औसत से 7518 रन बनाए। इस दौरान सहवाग ने 35 अर्धशतक और 14 शतक लगाए जिसमे वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया एक दोहरा शतक भी शामिल है।
2.सौरव गांगुली
![सà¥à¤°à¤µ à¤à¤¾à¤à¤à¥à¤²à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/fa2d0-15719182606503-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/fa2d0-15719182606503-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/fa2d0-15719182606503-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/fa2d0-15719182606503-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/fa2d0-15719182606503-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/fa2d0-15719182606503-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/fa2d0-15719182606503-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/fa2d0-15719182606503-800.jpg 1920w)
सौरव गांगुली वनडे क्रिकेट में भारत के सर्वश्रेष्ठ बाएं हाथ के बल्लेबाजों में से एक हैं। 'द प्रिंस ऑफ कलकत्ता' ने भारत के लिए वनडे में 236 बार सलामी बल्लेबाजी की और 41.57 की औसत से 9146 रन बनाए। हाल ही में बीसीसीआई अध्यक्ष बनने वाले गांगुली ने एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर 58 अर्धशतक और 19 शतक लगाए थे। सचिन तेंदुलकर के साथ मिलकर उन्होंने पहले विकेट के लिए कुल 6619 रन की साझेदारी की, जो भारत की तरफ से सबसे ज्यादा है।
1. सचिन तेंदुलकर
![सà¤à¤¿à¤¨ तà¥à¤à¤¦à¥à¤²à¤à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/9adde-15719189442610-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/9adde-15719189442610-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/9adde-15719189442610-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/9adde-15719189442610-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/9adde-15719189442610-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/9adde-15719189442610-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/9adde-15719189442610-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/9adde-15719189442610-800.jpg 1920w)
'लिटिल मास्टर' सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए 340 बार सलामी बल्लेबाजी की और 48.30 की बेमिसाल औसत से 15310 रन बनाए। एक सलामी बल्लेबाज के रूप में तेंदुलकर ने जितने रन बनाए हैं वो एकदिवसीय क्रिकेट के दूसरे सर्वोच्च रन स्कोरर कुमार संगकारा (14234 रन) के करियर के पूरे रनों से अधिक है। सचिन ने एक ओपनर के तौर पर 45 शतक और 75 अर्धशतक लगाए हैं।