दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने अब इसे अपने नियंत्रण में ले लिया है। दक्षिण अफ्रीका में ओलम्पिक से जुड़ी संस्था ने क्रिकेट बोर्ड को अपने हाथों में ले लिया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका से पहले जिम्बाब्वे क्रिकेट के साथ भी ऐसा हुआ था और सरकार ने हस्तक्षेप किया था।
साउथ अफ्रीकन स्पोर्ट्स कन्फेडरेशन एंड ओलम्पिक कमिटी ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका को पत्र लिखकर वरिष्ठ कार्यकारियों को बोर्ड से हटाने के लिए कहा था। दिसम्बर से ही दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट में कुप्रबंधन की खबरें आ रही थी। इसके बाद सरकार ने अब बड़ा कदम उठा लिया है। पत्र में कहा गया कि जनता, स्पॉन्सर और भागीदारों का क्रिकेट से अब भरोसा उठ गया है। उनकी चिंताएं भी बढ़ गई है और इन सब बातों के कारण क्रिकेट की छवि भी खराब हुई है।
यह भी पढ़ें: भारतीय टीम के 4 खिलाड़ी एमएस धोनी से पहले आए एवं अब तक सक्रिय हैं
दक्षिण अफ्रीका टीम की मान्यता खतरे में
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट पर सरकार का कब्जा होने के बाद टीम की मान्यता आईसीसी खत्म कर सकती है। खबरों के अनुसार सरकार के हस्तक्षेप के चलते ऐसा फैसला लिया जा सकता है। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम की मान्यता भी आईसीसी ने रद्द कर दी थी। हालांकि बाद में उन्हें वापस आने का मौका मिला।
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट में काफी समय से शिकायतों का दौर चल रहा था। बोर्ड में बड़े अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगते रहे हैं। इन सबके बीच क्रिकेट और खिलाड़ियों का भी ज्यादा भला नहीं हो रहा था। सरकार ने अंत में इसमें हस्तक्षेप करने का निर्णय लिया। देखना होगा कि आगे इस मामले में दक्षिण अफ्रीका की सरकार क्या करती है और आईसीसी की तरफ से क्या निर्णय लिया जाता है। सरकार मामले को जल्दी निपटा पाती है या यह कुछ लम्बा खींचेगा। दक्षिण अफ्रीका के कई खिलाड़ी फ़िलहाल आईपीएल के लिए यूएई में आए हुए हैं।
Published 11 Sep 2020, 14:50 IST