CWC 2023 : NZ vs SL मैच का प्रीव्यू, संभावित एकादश, पिच और मौसम की जानकारी, सीधा प्रसारण

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच एक महत्वपूर्ण मुकाबला होना है
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच एक महत्वपूर्ण मुकाबला होना है

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (CWC 2023) के 41वें मुकाबले में न्यूजीलैंड और श्रीलंका (NZ vs SL) के बीच भिड़ंत होनी है। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले का महत्व दोनों ही टीमों के दृष्टिकोण से काफी ज्यादा है। न्यूजीलैंड के लिए सेमीफाइनल में जाने के लिए जीत जरूरी है, वहीं श्रीलंका की नजर 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए डायरेक्ट क्वालिफिकेशन पर है। कीवी टीम को अपने पिछले चारों मुकाबलों में शिकस्त मिली है, जबकि श्रीलंकाई टीम ने अपने पिछले तीन मुकाबले गंवाए हैं। अंकतालिका में आठ मैचों में 8 अंक के साथ न्यूजीलैंड चौथे और इतने ही मैच में 4 अंक लेकर नौवें स्थान पर है।

Ad

वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच 11 मुकाबले हुए हैं, जिसमें श्रीलंका का पलड़ा भारी रहा है। श्रीलंका ने 6 और न्यूजीलैंड को 5 में जीत मिली है। वहीं इन दोनों के बीच अभी तक खेले गए 101 वनडे में न्यूजीलैंड ने 51 और श्रीलंका ने 41 मैच जीते हैं, एक मैच टाई हुआ है और 8 मैच रद्द हुए हैं।

संभावित एकादश

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), डेवन कॉनवे, रचिन रविंद्र, टॉम लैथम, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, काइल जेमिसन, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी

श्रीलंका: कुसल मेंडिस (कप्तान), पैथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा, कुसल परेरा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, दुश्मांथा चमीरा, महीश तीक्षणा, कसून रजिता, दिलशान मधुशंका

पिच और मौसम की जानकारी

बेंगलुरु का मैदान हमेशा ही बल्लेबाजों को काफी रास आता है। अभी तक यहाँ हुए ज्यादातर मुकाबले हाई स्कोरिंग रहे हैं। यहाँ पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही होगा। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को कम से 300 से ऊपर का स्कोर बनाने को देखना होगा। हालाँकि, पिछले कई दिनों से मौसम खराब चल रहा है और इस मुकाबले में भी बारिश का खलल देखने को मिल सकता है।

मैच का सीधा प्रसारण

भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। टॉस का समय 1:30 बजे है। इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है। वहीं डिज्नी+हॉटस्टार एप्लीकेशन पर भी स्ट्रीम किया जायेगा।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications