CWC 2023 : SA vs SL मैच का प्रीव्यू, संभावित एकादश, पिच और मौसम की जानकारी, सीधा प्रसारण

श्रीलंकाई टीम को वर्ल्ड कप में 24 साल से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत का इंतजार है
श्रीलंकाई टीम को वर्ल्ड कप में 24 साल से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत का इंतजार है

7 अक्टूबर को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup 2023) में दूसरा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका (SA vs SL) के बीच होगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका मुकाबले में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल सकती है। दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप इतिहास में अभी तक 6 मुकाबले हुए हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 4 जीते हैं तो 1 श्रीलंका के नाम रहा है जबकि 1 मुकाबला टाई रहा है।

Ad

श्रीलंकाई टीम को वर्ल्ड कप में 24 साल से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत का इंतजार है। विश्व कप 1999 में आखिरी बार श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी लेकिन इसके बाद वर्ल्ड कप 2003 में मुकाबला टाई रहा था, तो 2007, 2015 और 2019 में दक्षिण अफ्रीका ने जीत प्राप्त की है। वनडे फॉर्मेट की बात करें तो यहाँ भी दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अभी तक 80 मुकाबले खेले गए हैं। दक्षिण अफ्रीका ने 45 मैच अपने नाम किये है जबकि श्रीलंका को 33 में जीत मिली है। इन दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला टाई और 1 बेनतीजा रहा है।

संभावित एकादश

दक्षिण अफ्रीका : टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रासी वैन डर डुसेन, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, मार्को जानसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगीडी, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी।

श्रीलंका : दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेल्लालागे, कसून रजिता, मथीशा पथिराना, दिलशान मधुशंका।

पिच और मौसम की जानकारी

दिल्ली के अरुण जेटली की पिच धीमी और स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित रही है। साथ ही यहाँ का मौसम इस समय बेहद साफ़ है। हालांकि शाम को ओस देखने को मिलेगी और हल्की हल्की ठण्ड रहने वाली है।

मैच का सीधा प्रसारण

भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। टॉस का समय 1:30 बजे है। इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है। वहीं डिज्नी+हॉटस्टार एप्लीकेशन पर भी स्ट्रीम किया जायेगा।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications