हार्दिक पांड्या को रिलीज किए जाने को लेकर डेनियल विट्टोरी ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया है
हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया है

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विट्टोरी (Daniel Vettori) ने मुंबई इंडियंस टीम (Mumbai Indians) से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को रिलीज किए जाने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि किस वजह से हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने रिलीज किया होगा। विट्टोरी के मुताबिक पैसे की वजह से मुंबई ने हार्दिक को जाने दिया होगा।

Ad

हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस टीम ने रिलीज कर दिया है। पांड्या पहली बार 2015 में टीम में शामिल हुए थे और तब से लेकर अभी तक वो सिर्फ मुंबई के लिए ही खेले। मुंबई इंडियंस ने चार खिलाड़ी रिटेन किये हैं लेकिन पांड्या ब्रदर्स को बाहर कर दिया है। मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, किरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया है।

पैसे की वजह से हार्दिक पांड्या को रिलीज किया गया होगा - डेनियल विट्टोरी

वहीं डेनियल विट्टोरी ने कहा है कि मुंबई इंडियंस निश्चित तौर पर पांड्या को रिटेन करना चाहती होगी लेकिन पैसे की वजह से बात नहीं बनी होगी। इसकी वजह ये है कि रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह पहले दो स्पॉट के लिए फिक्स थे और तीसरे स्पॉट वाले प्लेयर को कम पैसे मिलते हैं। ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,

ये निश्चित तौर पर पैसे की वजह से ऐसा हुआ होगा। ऐसा हो ही नहीं सकता है कि मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को टीम में ना चाहती हो। हर फ्रेंचाइजी पांड्या को अपनी टीम में चाहती है। हालांकि रोहित और बुमराह की वजह से वो पांड्या को केवल तीसरा स्पॉट ही दे सकते थे।

वहीं हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस टीम से रिलीज किए जाने के बाद बड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं मुंबई इंडियंस में बड़े सपनों के साथ आया था। हम एक साथ जीते और हारे तथा एक साथ लड़े। इस टीम के लिए हर पल मेरे दिल में एक खास जगह है। कहते हैं कि सभी अच्छी चीजें समाप्त होनी चाहिए लेकिन मुंबई इंडियंस मेरे दिल में है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications