दानिश कनेरिया ने की शाहिद अफरीदी की आलोचना

शाहिद अफरीदी एक बार फिर आए हैं निशाने पर
शाहिद अफरीदी एक बार फिर आए हैं निशाने पर

पाकिस्तान के लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी पर जमकर निशाना साधा है और भारतीय खिलाड़ियों (गौतम गंभीर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और सुरेश रैना) का समर्थन किया है। अफरीदी ने हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए भारत विरोधी बयान दिया था। अब कनेरिया ने शाहिद अफरीदी की आलोचना की है।

Ad

स्पॉट फिक्सिंग के कारण लाइफ टाइम बैन झेल रहे दानिश कनेरिया ने इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा,

"शाहिद अफरीदी को किसी भी मामले पर बोलने से पहले सोचना चाहिए। उन्हें अगर राजनीति में आना है, तो क्रिकेट से सारे रिश्ते तोड़ देने चाहिए। आप अगर एक राजनेता की तरह बात करनी है, तो क्रिकेट से दूर रहना चाहिए। आप जिस तरह की स्पीच दे रहे हो, उससे पाकिस्तान क्रिकेट की छवि सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में खराब होती है।

पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में 261 विकेट लेने वाले दानिश कनेरिया ने आगे जोड़ते हुए कहा कि एक तरफ आप युवराज सिंह और हरभजन सिंह की मदद लेते हैं। इसके बाद आप भारत और उनके प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसा बोलते हैं। किस तरह की दोस्ती निभा रहे हैं आप।

हरभजन सिंह, गौतम गंभीर, युवराज सिंह समेत कई खिलाड़ी कर चुके हैं शाहिद अफरीदी की आलोचना

भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने शाहिद अफरीदी की कड़ी आलोचना करते हुआ कहा था कि उन्होंने अफरीदी को दोस्त समझकर बड़ी गलती की थी। अब उनका पाकिस्तान के पूर्व कप्तान से कोई भी रिश्ता नहीं है और न ही उनकी तरफ से कोई कोई भी मदद की जाएगी। इसके अलावा युवराज सिंह ने भी बोला था कि उन्होंने मानवता के कारण अफरीदी की मदद की थी, लेकिन वो कभी भी दोबारा ऐसा नहीं करेंगे।

Ad

इसके अलावा गौतम गंभीर ने तो शाहिद अफरीदी को जोकर तक बोल दिया था। शिखर धवन और सुरेश रैना ने भी शाहिद अफरीदी के गलत बयान के बाद उनकी काफी आलोचना की थी।

Ad

इस समय पूरा विश्व कोरोनावायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है, तो वहीं अफरीदी के इस प्रकार के बयान काफी हैरान करने वाले थे। हालांकि वो पहले भी कई बार भारत विरोधी बयान दे चुके हैं और उनकी इसी वजह से काफी आलोचना भी हुई है। गौतम गंभीर से अक्सर ट्विटर पर शाहिद अफरीदी से बहस होती रहती है।

यह भी पढें: 7 खिलाड़ी जिनके साथ युवराज सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेले हैं, उनके नाम आप नहीं जानते होंगे

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications