3 स्टार फिनिशर जिन्हें IPL 2025 मेगा ऑक्शन में टारगेट कर सकती है मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस मेगा ऑक्शन में फिनिशर पर खेलेगी दांव (Photo Credit_X/@CricCrazyJohns)
मुंबई इंडियंस मेगा ऑक्शन में फिनिशर पर खेलेगी दांव (Photo Credit: X/@CricCrazyJohns)

3 finishers Mumbai Indians can target: क्रिकेट जगत की हाई प्रोफाइल टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 2025 में होने वाले सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होना है। इस ऑक्शन में बहुत ही बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ियों का कारवां देखने को मिलेगा। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी अपनी पसंद के खिलाड़ियों पर दांव खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Ad

इनमें मुंबई इंडियंस की टीम भी तैयार है। मुंबई पलटन इस बार अपने बड़े खिलाड़ियों में रोहित शर्मा के अलावा हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती है, ऐसे में उनके पास फिनिशर की कमी होगी। वो मेगा ऑक्शन में फिनिशर को टारगेट करेंगी। चलिए आपको बताते हैं वो 3 बड़े फिनिशर जिन्हें मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस कर सकती है टारगेट।

3. ट्रिस्टन स्टब्स

आईपीएल में दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स अब बहुत ही खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार होते जा रहे हैं। इस प्रोटियाज बल्लेबाज को पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स ने काफी अच्छा यूज किया और इन्होंने नीचे आकर फिनिशर का रोल बखूबी अदा किया। स्टब्स को दिल्ली कैपिटल्स में रिटेन किए जाने की ज्यादा चर्चा नहीं है, ऐसे में अगर वो रिलीज होने के बाद मेगा ऑक्शन में आते हैं, तो मुंबई इंडियंस दांव खेल सकती है। वैसे भी स्टब्स 2023 तक मुंबई इंडियंस के ही साथ थे।

2. शिमरोन हेटमायर

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर का भी टी20 क्रिकेट में खास प्रभाव रहा है। इस खिलाड़ी ने अपनी नेशनल टीम से लेकर आईपीएल में खूब छाप छोड़ी है। हेटमायर पिछले कुछ साल से राजस्थान रॉयल्स के अहम बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने अपने बूते रॉयल्स को कई बार मैच भी जिताए हैं लेकिन विकल्पों की भरमार की वजह से इस कैरेबियाई खिलाड़ी का रिटेन होना मुश्किल है। ऐसे में वो अगर ऑक्शन में उतरते हैं, तो मुंबई इंडियंस उनके पीछे जरूर जाएगी।

1. डेविड मिलर

दक्षिण अफ्रीका के स्टार फिनिशर बल्लेबाज डेविड मिलर का रूतबा पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में बन चुका है। ये बल्लेबाज सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर आईपीएल में खेल रहा है। मिलर इस लीग में गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं लेकिन लगता नहीं है कि उन्हें रिटेन किया जाएगा। मिलर एक खतरनाक फिनिशर हैं, जिसे देखते हुए मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी उन्हें मेगा ऑक्शन में अपनी टीम में शामिल करने का दांव खेल सकती है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications