Beautiful Wives Of Australian Cricketers: क्रिकेट की दुनिया में जितना खिलाड़ी फैंस के बीच छाए रहते हैं, उतनी ही चर्चा उनकी पत्नियों की भी होती है। भारतीय टीम के खिलाड़ियों की पत्नियों को तो आप जानते ही हैं, इस खबर में हम आपको ऑस्ट्रेलिया टीम के 5 प्रमुख प्लेयर्स की बीवियों के बारे में बताएंगे।1. डेविड वॉर्नर की पत्नी कैंडिस वॉर्नर View this post on Instagram Instagram Postऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर की पत्नी का नाम कैंडिस वॉर्नर हैं। डेविड और कैंडिस ने शादी जरूर 2015 में की थी लेकिन शादी के काफी पहले से ही दोनों रिलेशनशिप में थे। वहीं, शादी के पहले ही दोनों 2014 में माता-पिता बन गए थे।2. ट्रेविस हेड की वाइफ जेसिका डेविस View this post on Instagram Instagram Postऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड की वाइफ का नाम जेसिका डेविस है। दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। हेड और जेसिका ने 15 अप्रैल, 2023 को शादी की थी। शादी से पहले हेड और जेसिका ने 2021 में सगाई की थी। जेसिका एक मॉडल और एंटरप्रेन्योर हैं, सिडनी और कैनबरा में उनके कई रेस्त्रां भी हैं।3. एलिसा हीली View this post on Instagram Instagram Postतेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की पत्नी को हर कोई जानता है। उनकी पत्नी का नाम एलिसा हीली है, जो ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की मौजूदा कप्तान भी हैं। हीली क्रिकेट फील्ड और बाहर भी चर्चा में रहती हैं। स्टार्क और हीली की शादी 2016 में हुई थी।4. स्टीव स्मिथ View this post on Instagram Instagram Postऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने 15 सितंबर 2018 में शादी की थी। स्मिथ की वाइफ डैनी एक वकील हैं। स्मिथ और डैनी की पहली मुलाकात 2011 में हुई थी और दोनों एक डांस बार में मिले थे। इसके बाद स्मिथ ने डैनी को न्यूयॉर्क के रॉकफेलर सेंटर पर जाकर प्रपोज किया था।5. ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की विनि रमन से की शादी View this post on Instagram Instagram Postऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की वाइफ का नाम विनी रमन है, जो भारतीय मूल की हैं। ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी साल 2022 में हुई थी। मैक्सवेल की वाइफ का जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। हालांकि, विनी रमन की फैमिली का नाता भारत के तामिलनाडु से है। शादी से पहले मैक्सवेल और विनी एक-दूसरे को तकरीबन 5 साल से जानते थे। दोनों कपल ने भारतीय रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी की थी।