"महेंद्र सिंह धोनी से प्रधानमन्त्री-राष्ट्रपति भी बात करते हैं"

एमएस धोनी
एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी का ऐसा व्यक्तित्व है कि कोई भी उनकी तारीफ किये बगैर नहीं रह सकता। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डीन जोन्स का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है। जोन्स का कहना है कि मैं महेंद्र सिंह धोनी का बहुत बड़ा फैन हूँ। इसके बाद उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी भारत के टॉप 6 ऑल टाइम क्रिकेटरों में शामिल हैं। डीन जोन्स ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर काफी बातें कही।

Ad

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए डीन जोन्स ने कहा कि देखो मैं महेंद्र सिंह धोनी का बहुत बड़ा फैन हूँ। मुझे लगता है कि वह भारत के टॉप 6 ऑल टाइम क्रिकेटरों में शामिल हैं। अगर उनके पास आईपीएल है और अन्य लोगों के पास नहीं है, तो फिर वर्ल्ड कप की बात ही कर लो।

यह भी पढ़ें: मयंक अग्रवाल आईपीएल को लेकर हैं उत्साहित

महेंद्र सिंह धोनी से पीएम और राष्ट्रपति करते हैं बात

महेंद्र सिंह धोनी के पाकिस्तान दौरे को याद करते हुए जोन्स ने कहा कि वहां के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को महेंद्र सिंह धोनी के बाल काफी पंसद आए थे। उन्होंने धोनी से बाल ऐसे ही रखने के लिए कहा था। उनका कहना था कि आप बालों को कटवाना मत। धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं कि प्रधानमन्त्री और राष्ट्रपति भी उन्स एबात करते हैं।

मुशर्रफ-धोनी
मुशर्रफ-धोनी

जोन्स ने कहा कि मैं इस साल आईपीएल को लेकर उत्सुक हूँ और देखना चाहता हूँ कि महेंद्र सिंह धोनी का खेल कैसा होगा। आईपीएल इस साल यूएई में खेला जाना है। 19 सितम्बर को शुरू होने वाला यह टूर्नामेंट 10 नवम्बर को समाप्त होगा। चेन्नई सुपरकिंग्स ने बैन से वापस लौटने के बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले दोनों आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम फाइनल में पहुंची है। इनमें से एक बार महेंद्र सिंह धोनी की टीम ख़िताब हासिल करने में भी कामयाब रही है। इस बार भी नजरें महेंद्र सिंह धोनी की टीम पर ही रहेंगी।

इंग्लैंड में पिछले साल हुई वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए सेमीफाइनल के बाद से महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट नहीं खेले हैं। वनडे और टी20 दोनों प्रारूप में ही उन्हें खेलते हुए नहीं देखा गया है।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications