दीपिका पादुकोण का IPL कनेक्शन, RCB के इस शख्स के साथ खुलेआम किया था रोमांस

dipika padukone
दीपिका पादुकोण की तस्वीर (photo credit: instagram/deepikapadukone,x.com/ahhshitharshit)

Siddharth Malya and Dipika Padukone affair: क्रिकेट और बॉलीवुड का हमेशा से ही गहरा नाता रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के कई क्रिकेटर्स ने बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को अपना हमसफर बनाया। जहां कई जोड़ियां बनी, वहीं कुछ प्रेम कहानियां ऐसी रहीं जिनके चर्चे तो हुए लेकिन अधूरी रह गईं। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम भी कई क्रिकेटर्स के साथ जुड़ा था। उनमें से एक महेंद्र सिंह धोनी भी हैं। वहीं दीपिका का अफेयर 2008 में आरसीबी के सह-मालिक विजय माल्या के बेटे सिदार्थ माल्या के साथ भी रहा है। दीपिका पादुकोण ने आज प्यारी सी बेटी को जन्म भी दिया है।

Ad

सिद्धार्थ माल्या के साथ रहा अफेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या एक समय पर रिलेशनशिप में थे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, दोनों अक्सर साथ में ही पब्लिक इवेंट और पार्टी में नजर आते थे। दोनों ने लंबे समय तक एक- दूसरे को डेट किया था। यहां तक कि आईपीएल मैच के दौरान दोनों की लिपलॉक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। हालांकि फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

Ad

महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह को भी कर चुकी हैं डेट!

दीपिका ने 2007 में शाहरुख खान के साथ ओम शांति ओम से डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद तो दीपिका की लोकप्रियता रातों- रात बढ़ गई। इस दौरान भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और दीपिका की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। इतना ही नहीं दीपिका और धोनी को साथ में रैंप वॉक करते हुए भी देखा गया था। एक बार दीपिका को धोनी के मैच के दौरान धोनी को स्टेडियम में चीयर करते हुए भी स्पॉट किया गया था। दोनों की अफेयर की खबरें काफी चर्चा में रही थीं, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाया था। कहा जाता है कि दीपिका की लाइफ में भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की भी एंट्री हो गई थी।

युवराज की वजह से महेंद्र सिंह धोनी ने दीपिका पादुकोण से दूरी बना ली थी। वहीं इसके बाद धोनी ने 2010 में साक्षी से शादी कर ली थी, वहीं 2018 में दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी कर ली दी। आज यानि 8 सितंबर 2024 को दीपिका और रणवीर प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications