दिल्ली कैपिटल्स ने ध्वस्त किया LSG का महारिकॉर्ड...IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ पहली बार हुआ ऐसा

LSG का अहम रिकॉर्ड टूट चुका है (Photo Credit - IPL)
LSG का अहम रिकॉर्ड टूट चुका है (Photo Credit - IPL)

आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स का एक बड़ा रिकॉर्ड अब टूट चुका है। LSG को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ अपने होम ग्राउंड में खेले गए मैच में हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही उनका एक ऐसा रिकॉर्ड टूट गया है जो उनके डेब्यू सीजन से ही कायम था। दरअसल ये पहली बार है जब लखनऊ की टीम 160 प्लस का स्कोर डिफेंड करते हुए कोई मैच हारी है। इससे पहले आज तक वो इतने रन डिफेंड करते हुए नहीं हारे थे लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने उनके विजय रथ को रोक दिया है।

आईपीएल 2024 का 26वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। एकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने आसानी से लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में ही 4 विकेट खोकर टार्गेट को हासिल कर लिया। कुलदीप यादव को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स को लगातार हार के बाद पहली जीत मिली, जबकि लखनऊ की लगातार जीत का सिलसिला थम गया।

लखनऊ सुपर जायंट्स का बड़ा कीर्तिमान अब टूट चुका है

आईपीएल के इतिहास में ये पहली बार हुआ है जब लखनऊ सुपर जायंट्स को 160 प्लस का स्कोर डिफेंड करते हुए हार मिली है। इससे पहले कभी भी लखनऊ को 160 से ज्यादा का स्कोर डिफेंड करते हुए हार नहीं मिली थी लेकिन अब उनका ये सिलसिला टूट चुका है। दिल्ली कैपिटल्स ने उनके इस महारिकॉर्ड को उनके ही घर में जाकर ध्वस्त कर दिया है। ऐसे में केएल राहुल और उनकी टीम के लिए निश्चित तौर पर ये एक बड़ा झटका कहा जा सकता है।

Quick Links