DC Will not Use RTM for Rishabh Pant: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में इस बार कई प्रमुख खिलाड़ी भी खरीदार की तलाश में रहेंगे। इनमें टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम भी शामिल है, जिनसे दिल्ली कैपिटल्स ने नाता तोड़ दिया है। पंत आईपीएल 2016 से डीसी की फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे थे। पिछले सीजन में बल्ले से उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था, लेकिन फिर भी फ्रेंचाइजी ने भविष्य की चिंता किए बिना, उन्हें रिलीज कर दिया। फ्रेंचाइजी का ये फैसला फैंस की समझ से परे थे। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि फ्रेंचाइजी इस स्टार बल्लेबाज को मेगा ऑक्शन में खरीदने के लिए RTM का इस्तेमाल नहीं करेगी। दिल्ली कैपिटल्स ने 4 खिलाड़ियों को किया है रिटेन मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने सिर्फ 4 खिलाड़ियों को ही रिटेन किया है। इनमें अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल का नाम शामिल है। फ्रेंचाइजी के पास दो RTM कार्ड उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल वो मेगा ऑक्शन में अपने किसी पुराने खिलाड़ियों को फिर से स्क्वाड का हिस्सा बनाने के लिए कर सकती है। लेकिन पंत के लिए RTM का प्रयोग नहीं होगा। View this post on Instagram Instagram Postदिल्ली कैपिटल्स के एक सूत्र ने खेल नाउ को बताया है कि दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत पर RTM कार्ड का इस्तेमाल नहीं करेगी। इसके पीछे की वजह का भी पता चल गया है। खेल नाउ से बात करते हुए एक सूत्र ने कहा, 'दिल्ली कैपिटल्स मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत पर RTM कार्ड का इस्तेमाल नहीं करेगी, क्योंकि सह-मालिकों में से एक के साथ उनके रिश्ते अच्छे नहीं हैं। दोनों मालिक के बीच पंत के लिए RTM कार्ड को इस्तेमाल करने की सहमति नहीं बन पाई। इस तरह पंत अब डीसी में फिर से शामिल नहीं होंगे।'ऋषभ पंत को मेगा ऑक्शन में मिलने चाहिए 25-30 करोड़- सुरेश रैना वहीं, इसी बीच मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत की कीमत को लेकर सुरेश रैना ने भी बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका मानना है कि पंत को मेगा ऑक्शन 25 से 30 करोड़ रूपये मिलने चाहिए, वो इसके हकदार हैं। जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को इतने पैसे मिलते हैं, तो भारतीय प्लेयर को क्यों नहीं मिल सकते।