Dhanashree Verma-Yuzvendra Chahal divorce reason: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया है, हालांकि एक्स कपल ने अभी तक अपने तलाक के बारे में खुद से कुछ भी नहीं कहा है। तलाक के बारे में धनश्री वर्मा से पूछा भी गया था तो उन्होंने चुप रहने का इशारा करते हुए म्यूजिक एलबम को सुनने की राय दी थी। वहीं तलाक के बाद से वो अपनी इंस्टाग्राम हैंडल पर भी सिर्फ म्यूजिक एलबम की वीडियो पोस्ट कर रही हैं। युजवेंद्र चहल की आईपीएल व्यस्तता को देखते हुए अदालत ने शीघ्रता से दोनों के तलाक पर फैसला सुनाया।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक दोनों साल 2022 से अलग-अलग रह रहे हैं। गौरतलब है कि दोनों ने साल 2020 के अंत में शादी की थी और साल 2022 से अलग रह रहे हैं। यानी दोनों बस करीब 18 महीने ही साथ रहे हैं। वहीं दोनों के तलाक की वजह को लेकर अलग-अलग अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच देश के एक वरिष्ठ पत्रकार ने दोनों के अलग होने की वजह का खुलासा किया है। उनके मुताबिक धनश्री वर्मा ने अपनी जिद्द पूरी ना होने की वजह से चहल को छोड़ दिया था।
धनश्री वर्मा ने जिद्द पूरी ना होने की वजह से उजाड़ा अपना और चहल का परिवार
जब से युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के अलग होने की खबरें आई हैं, तब से तलाक की नई- नई वजह सामने आ रही हैं। वरिष्ठ पत्रकार को युजवेंद्र चहल के करीबी सूत्र द्वारा पता चला है कि शादी के बाद ही धनश्री वर्मा और चहल के बीच अनबन शुरू हो गई थी। दोनों के बीच कभी भी ज्यादा बनती नहीं थी क्योंकि वे दो बिल्कुल अलग व्यक्तित्व वाले थे। धनश्री झगड़े के बाद अक्सर युजी से कहती थीं कि युजी अपना बैग और सामान हरियाणा से मुंबई ले आएं।
मुंबई-हरियाणा का यह झगड़ा इतना बड़ा हो गया कि दोनों की शादी टूटने का कारण बन गया। धनश्री वर्मा के बार- बार कहने पर भी युजी ने उनकी बात नहीं मानी और उन्हें क्लियर कर दिया था कि वह अपने माता-पिता के घर और आस-पास के लोगों को खुद से अलग नहीं करेंगे। उन्होंने परिवार के साथ रहने पर जोर दिया, नतीजा यह रहा कि दोनों की शादी टूट गई। इस खबर के बाद से फैंस धनश्री वर्मा पर और ज्यादा गुस्सा निकाल रहे हैं।