Dhanashree verma gold digger viral video: धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया है, दोनों की राहें हमेशा के लिए अलग हो गई हैं। जब से धनश्री वर्मा का तलाक हुआ है फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि धनश्री वर्मा ने अपना करियर बनाने के लिए युजवेंद्र चहल का इस्तेमाल किया है, उन्हें युजवेंद्र चहल से प्यार नहीं था। वहीं शादी करने के बाद दोनों महज 18 महीने ही साथ रहे हैं। युजवेंद्र चहल ने तलाक के समय धनश्री वर्मा को एलिमनी के रुप में 4 करोड़ 75 लाख रुपए देने का वादा किया था, इसमें से कुछ राशि वह पहले भी दे भी चुके हैं।
फैंस का मानना है कि धनश्री वर्मा मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जिसके जरिए वह अच्छी खासी कमाई भी करती हैं, फिर उन्हें एलिमनी की क्या जरुरत थी। इसी वजह से फैंस उन्हें गोल्ड डिगर कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस के द्वारा तमाम वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं, जिसमें वह चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा को गोल्ड डिगर बता रहे हैं। वहीं अब भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा की वाइफ ने भी इशारों-इशारों में धनश्री वर्मा को गोल्ड डिगर बताया है। आपको बताते हैं पूरा मामला।
रितिका सजदेह ने धनश्री वर्मा के गोल्ड डिगर मामले पर व्यक्त की प्रतिक्रिया
दरअसल धनश्री वर्मा का एलिमनी मामला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस मुद्दे पर हर कोई अपनी राय व्यक्त कर रहा है। वहीं शुभांकर मिश्रा ने भी अपने शो के दौरान फैंस से सवाल पूछते हुए धनश्री वर्मा मामले पर अपने विचार व्यक्त किए कि अगर वह वर्किंग वूमेन हैं तो उन्हें करोड़ों रुपए लेने क्या जरुरत थी, यदि आप वर्किंग ना होती तो आपको एलिमनी की जरुरत पड़ती। ऐसे में क्या धनश्री वर्मा को गोल्ड डिगर नहीं कहा जाएगा।
शुभांकर के इस वीडियो को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह ने भी लाइक किया है। इस बात को फैंस ने कमेंट बॉक्स में जोर देते हुए बताया है। जैसे रितिका सजदेह खुलकर इस मुद्दे पर नहीं लेकिन अप्रत्यक्ष रुप से अपनी राय व्यक्त करते हुए धनश्री वर्मा को गोल्ड डिगर कह रही हों।
