राहुल द्रविड़ की कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी बने बेहतरीन फिनिशर : वीरेंदर सहवाग

नए खुलासे कर चर्चा में रहने वाले पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंदर सहवाग ने एक बार फिर उसी अंदाज में बात करते हुए इस बार महेंद्र सिंह धोनी के फिनिशर बनने की कहानी बयां की है। सहवाग ने बताया कि माही मैच फिनिशर की भूमिका में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में आए थे। उनके अनुसार खराब शॉट खेलने की वजह से द्रविड़ ने उन्हें एक बार फटकारा भी था।

Ad

एक निजी भारतीय चैनल से बातचीत करते हुए वीरेंदर सहवाग ने कहा कि आधुनिक क्रिकेट में फिनिशर की भूमिका निभाने वाले धोनी को राहुल द्रविड़ की कप्तानी में यह जिम्मेदारी मिली थी। उन्होंने कहा कि एक बार खराब शॉट खेलकर आउट होने के बाद द्रविड़ ने महेंद्र सिंह धोनी को फटकार लगाई थी, इसके बाद माही ने पूरी तरह से अपना खेल ही बदल दिया और बेस्ट फिनिशर बनकर निकले।

इसके अलावा सहवाग ने यह भी बताया कि कई लोगों को यह लगता था कि महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अधिक नहीं चल पाएंगे और रन नहीं बना पाएंगे लेकिन मुझे उनकी बल्लेबाजी पर पूरा भरोसा था। सहवाग के अनुसार कई सीनियर खिलाड़ियों का ऐसा मानना था लेकिन मुझे धोनी को देखकर खुद के शुरुआती दिन याद आ गए। सहवाग ने बताया कि मैंने कहा था कि धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन बनाएंगे और वह हुआ भी। उनके अनुसार किसी खिलाड़ी को अनुभव और मौके मिलने के आधार पर ही खेल में सुधार आता है।

गौरतलब है कि कमेंट्री बॉक्स में अपनी बात बेबाकी से रखने वाले वीरेंदर सहवाग हर बात को बड़े ही संजीदगी से कहते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने यह भी कहा था कि टीम इंडिया का कोच उनकी बीसीसीआई में सेटिंग नहीं होने की वजह से नहीं बन पाया। इसके अलावा एक बार उन्होंने चयनकर्ताओं को यह कहा था कि उन्हें टीम में सलेक्ट ना करें। सभी बातों का खुलासा सहवाग आजकल एक निजी चैनल के शो में कर रहे हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications