प्रमुख खिलाड़ी ने एक ओवर में 6 छक्के लगाकर रचा इतिहास, देखें धुआंधार पारी का जबरदस्त वीडियो

दीपेन्द्र सिंह ऐरी बल्लेबाजी के दौरान (Photo Credit - Cricket Nepal)
दीपेन्द्र सिंह ऐरी बल्लेबाजी के दौरान (Photo Credit - Cricket Nepal)

क्रिकेट में हर एक बल्लेबाज का सपना होता है कि वो अपनी टीम के लिए बड़ी और धुआंधार पारी खेले। टी20 क्रिकेट के ईजाद के बाद से चौके-छक्कों की अहमियत ज्यादा बढ़ गई है। अब बल्लेबाज ज्यादा से ज्यादा छक्के लगाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में कोई भी बल्लेबाज अगर एक ही ओवर में 6 छक्के लगा दे तो फिर उसका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाता है। भारत के लिए युवराज सिंह ये कारनामा कर चुके हैं और अब नेपाल के क्रिकेटर दीपेंद्र सिंह ने भी ये बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

नेपाल के मध्यक्रम के बल्लेबाज दीपेन्द्र सिंह ऐरी ने एशियन क्रिकेट काउंसिल मेंस प्रीमियर कप के मुकाबले में खेलते हुए ये जबरदस्त कीर्तिमान बनाया। उन्होंने कतर के गेंदबाज कामरान खान के खिलाफ एक ही ओवर में 6 छक्के जड़ दिए और टी20 इंटरनेशनल में एक और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। आप भी देखिए दीपेंद्र सिंह ऐरी के इन जबरदस्त छक्कों का वीडियो।

दीपेंद्र सिंह ऐरी ने तोड़ा था युवराज सिंह के सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

दीपेंद्र सिंह ऐरी की अगर बात करें तो वो अभी तक युवराज सिंह का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं और अब एक और अहम रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने युवराज सिंह के टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ा था। युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा था और उसी मैच में छह गेंद पर छह छक्के भी लगाए थे। उनके इस रिकॉर्ड को दीपेंद्र सिंह ऐरी ने एशियन गेम्स 2023 के दौरान तोड़ा था। उन्होंने मात्र 9 गेंदों पर 8 छक्कों की मदद से अर्धशतक जमाया था। अब दीपेंद्र सिंह ऐरी ने युवराज सिंह के छह गेंद पर छह छक्कों के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है।

आपको बता दें कि इस मुकाबले में नेपाल ने काफी बेहतरीन तरीके से कतर के खिलाफ जीत हासिल की।

Quick Links